• Breaking News

    दिल्ली दोस्त ने ली अपनी दोस्त की जान,घुमने के बहाने ले जा कर दी हत्या


    वॉर्स हिंदी न्यूज डेस्क »नई दिल्ली
    नई दिल्ली, जेएनएन।  दिल्ली के ललित होटल के पास रंजीत सिंह फ्लाई ओवर पर एक सफेद रंग की क्रेटा कार में करीब 20 साल के सलमान नामक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक सलमान सोहैल और एक अन्य लड़का क्रेटा कार मे इंडिया गेट घूमने निकले थे। जिसके बाद रंजीत सिंह फ्लाई ओवर पर सलमान को गाड़ी में ही दो गोली मारी गई। जिस हथियार से गोली मारी गई वो अवैध हथियार था।
    सलमान के परिजनों के मुताबिक बाकी दो लड़के सलमान को घर से बुलाकर ले गए थे। सलमान अपनी गाड़ी से आरोपितों के साथ गया था। दोनों लड़कों ने रंजीत सिंह फ्लाई ओवर पर सलमान को गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल गाड़ी को बरामद कर लिया गया है।  सलमान की हत्या क्यों की गई अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। फिलहाल दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़े :वीडियो अरविन्द केजरीवाल पर कुमार विस्वास ने कसा तंज ,केजरीवाल कु तुलना महाभारत के शिशुपाल से की


    इससे पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली के कृष्णानगर इलाके में सरेराह युवक की हत्या कर दी गई थी। छह बदमाशों ने यहां सरफराज (30) नामक युवक को गली में घेरकर गोलियों से भून दिया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोग भाग गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पुलिस भी बेखबर रही। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

    बता दें कि दिल्ली में छोटी-छोटी बातों पर लोग अपना आपा खोते जा रहे हैं। इसके उदाहरण वहीं मार्च के अंतिम सप्ताह में रोहिणी, मानसरोवर पार्क और दयालुपर इलाके में सामने आया था। रोहिणी इलाके में देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने गाली देने का विरोध करने पर युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

    यह भी पढ़े :अरविन्द केजरीवाल ने कहा देश खतरे में है ,मोदी और अमित शाह से देश को बचाना है

    वहीं एक अन्य मामले में पूर्वी दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में कार सही से चलाने के लिए कहने पर गुस्से में आए युवक ने हवा में दो राउंड गोलियां चला दीं। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नही। वहीं दयालपुर इलाके में कार ठीक से चलाने के लिए कहने पर चालक ने छात्र का सिर फोड़ दिया।
    अमित मेहलावत द्वारा की गयी पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad