Darbhanga:छुपकर निकाह करने आये प्रेमी जोड़े की हुयी पिटाई ,जान बचाकर दोनों थाना पहुचे
दरभंगा: निकाह करने आए एक प्रेमी जोड़े को लड़के के घर वालों ने बुरी तरह मारपीट की और निकाह करने से रोक दिया। रविवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के करमगंज स्थित मस्जिद में निकाह करने गए थे।
ये भी पढ़े :Banka:पुलिस ने ऑटोमेटिक पिस्तौल के साथ कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार
लड़का पक्ष के चार लोगों ने प्रेमी युगल के साथ मारपीट की। सदर थाना क्षेत्र के तारसराय के रहने वाले स्व. मोहम्मद गुफरान के पुत्र शकील अहमद ने बताया कि वह अपने दूर के रिश्तेदार स्व. मोहम्मद माहिम की पुत्री यासमीन खातून से लंबे समय से प्यार करता है। लेकिन परिवार वाले विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़े :Purnia :बाइक चोरी करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पिटा किया पुलिस के हवाले
आज छुपकर निकाह करने आए थे। जहां सभी ने हमला कर दिया। दोनों किसी तरह जान बचाकर लहेरियासराय थाना पहुंच गए। शकील अहमद ने बताया कि हम दोनों को परिवार के सदस्यों से जान का खतरा है। परिवार के लोग उन लोगों के साथ कुछ भी कर सकते हैं। दोनों ने अपने को बालिग होने का दावा किया है। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि दोनों को सदर थाने के हवाले कर दिया गया है।
गौतम कुमार द्वारा किया गया पोस्ट
VIDEO:-