• Breaking News

    Delhi:श्रीलंका के प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ भगवान बुद्ध की दीक्षा भूमि सारनाथ का भी दौरा किया

    We News 24 Hindi » दिल्ली/राज्य

    NCR/दिल्ली/ब्यूरो संवाददाता दीपेंदर राठी 

    नई दिल्ली : पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने वाराणसी का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये और भगवान बुद्ध की दीक्षा भूमि सारनाथ का भी दौरा किया।

    ये भी पढ़े -Patna:विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा व‌्‌‌क्षारोप‌ण किया गया



    श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे अपनी निजी यात्रा पर वाराणसी पहुंचे जहां सबसे पहले प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये और भारतीय संस्कृति में अपनी आस्था जताई। इसके बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री भगवान बुद्ध की दीक्षा भूमि सारनाथ पहुंचे जहां सड़क के दोनों ओर लोगों ने उनका स्वागत किया।

    ये भी पढ़े -Delhi: पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का बायोपिक पहला पोस्टर जारी

    सारनाथ संग्रहालय पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री का प्रदेश के  मंत्रियों ने स्वागत किया। श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने संग्रहालय भ्रमण किया।इसके बाद धम्मेक स्तूप के दर्शन किया और मूलगंध कुटीर स्थित भगवान का दर्शन पूजन किया। स्थानीय लोगों को यह उम्मीद है कि राष्ट्रप्रतिनिधियों के आने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad