• Breaking News

    एक हफ्ता बाद खुला स्वेज नहर का रास्ता ,विशाल कार्गो जहाज हटाया गया, दुनिया के लिए राहत की खबर



    We News 24 Hindi »काहिरा, अल क़ाहिरा, मिस्र
    मिडिया रिपोर्ट


    काहिरा : मिस्र की स्वेज नहर में करीब एक सप्ताह से फंसे हुए मालवाहक जहाज को हटा दिया गया है जिसके साथ ही इस नहर में जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गयी है। मिस्र के राष्ट्रपति के सलाहकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस जहाज का नाम एमवी एवर गिवेन था, जो करीब 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा था। यह मालवाहक जहाज चीन से नीदरलैंड की ओर जा रहा था।

    ये भी पढ़े-TMC ने PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की, कहा PM बांग्लादेश के मंदिरों में जाकर आचार संहिता तोड़ा

    पिछले एक सप्ताह से स्वेज नहर में इस जहाज के अटकने से कम से कम 367 जहाज फंस गए थे। अब रास्ता खुलने से यह जहाज यहां से निकल सकेंगे। एमवी एवर गिवेन जहाज दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज है। यह चीन से नीदरलैंड के पोर्ट रोटेरडम जा रहा था। तभी रास्ते में स्वेज नहर में जहाज घूम गया और अटक गया। इससे नहर का रास्ता ब्लॉक हो गया।


    मिस्र के अधिकारियों ने बताया था कि तेज हवा की वजह से जहाज घूम गया और फंस गया था। कारोबार की दृष्टि से स्वेज नहर बहुत महत्व रखती है। इस नहर को कारोबार के लिए 1869 में खोला गया था। यह नहर एशिया को यूरोप से और यूरोप को एशिया से जोड़ती है।

    ये भी पढ़े-पश्चिम बंगाल चुनाव में नहीं होगा हिंसा बर्दाश्त , सुरक्षाबलों को बदमाशों से निपटने को दिए अधिकार

    दुनियाभर में तेल का जितना कारोबार होता है, उसका सात प्रतिशत इसी नहर के माध्यम से किया जाता है। वहीं वैश्विक कारोबार का 10 प्रतिशत कारोबार भी स्वेज नहर से ही होता है।



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad