• Breaking News

    शौचालय में रहने को मजबूर महिला की मदद करने नालन्दा पहुंची अक्षरा सिंह, दिया आर्थिक मदद



    COVID%2BCampaign

    We News 24 Hindi »नालंदा, बिहार

    संवाददाता,सर्वेश कश्यप 

    नालन्दा : भोजपुरी सुपर गर्ल अक्षरा सिंह आज नालंदा जिले के कराय परशुराय प्रखंड में दिरीपुर गाँव गयीं, जहां एक वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार शौचालय में रहने को मजबूर हैं। अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी। अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने जैसा है। मैं शॉक्ड हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं।

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी/ पुलिस अस्त अपराधी मस्त ,एक ही दिन में दी अपराधिक घटना ,हत्या के बाद लुटे 80 हजार नगद

    अक्षरा ने कहा कि मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिये मिली। यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सर छिपाने को छत नहीं है न ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है। बस वे बिना मां बाप की 8 वर्षीय पोती के साथ रहने को मजबूर है। आज मैं यहां आकर उनकी मदद की और जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी। साथ ही मैं लोगों से अपील करूंगी कि वे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आये।।

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी /में एक बार फिर अपराधियों का हौसला बुलंद ,नेपाली नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी

    आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म जगत और म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं वे निजी जीवन में बेहद संवेदनशील और सामाजिक मूल्यों के साथ जीने वाली इंसान है। यही वजह है कि समय - समय पर वे अपनी सोशल रिस्पांसिबिलिटी का निर्वहन करती रहती हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने नालन्दा की इस बूढ़ी माता की आर्थिक मदद की। 

    इस खबर को शेयर करे |

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad