• Breaking News

    दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 3 लोगों की गई जान, नाला को लेकर हुआ था विवाद!






    COVID%2BCampaign

    We News 24 Hindi »समस्तीपुर, बिहार
    संवाददाता ,नागमणि 

    समस्तीपुर: में आपसी विवाद ने हिंसक का रूप ले लिया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहले उप मुखिया ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उप मुखिया की पत्नी और भतीजे को मार डाला और इस दौरान कई वाहनों को भी फूंक डाला। घटना में घायल दो अन्य लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना के आधारपुर में रविवार की शाम नाले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वही विवाद आज सुबह इतना हिंसक रूप ले लिया कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई। 

    दिल्‍ली के पीरागढ़ी ,उद्योग नगर जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग ,6 मजदूर गायब

    जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है जानकारी के मुताबिक पलरू राय का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार रविवार की शाम में बरसात का पानी बहाने के लिए कच्चा नाला बना रहा था। जिसका विरोध पड़ोस के ही उप मुखिया मोहम्मद हसनैन ने किया। इसी बात पर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। सुबह विवाद फिर बढ़ गया। जिसमें उप मुखिया हसनैन ने श्रवण कुमार को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उपमुखिया मोहम्मद हसनैन पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है। इस बात से श्रवण के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और  उपमुखिया के घर पर हमला बोल दिया। इसमे उपमुखिया तो जान बचाकर किसी तरह भाग निकला लेकिन उनकी पत्नी और एक चचेरे भाई को आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। 



    NDRF कैम्‍पस में ‘’विश्‍व योग दिवस’’ के अवसर पर योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

    जबकि हमले में उपमुखिया के परिवार के ही दो अन्य शख्स की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उप मुखिया के घर के बाहर लगे कार समेत कई वाहनों में भी आग लगा दी गई। लोग इतने आक्रोशित हैं कि मीडियाकर्मी को मौके पर जाने नहीं दे रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस प्रशासन लोगों को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

    इस खबर को शेयर करे |

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad