• Breaking News

    इशान किशन के छक्के ऐसा कर दिया जो सहवाग और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर भी नहीं कर पाए




    We News 24»नई दिल्ली

    गौतम कुमार  की रिपोर्ट 


    नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने वनडे करियर का दमदार आगाज किया है। पहले मैच की पहली पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने दमदार छक्का लगाया। इशान को अपने जन्मदिन के दिन पहली बार भारत की तरफ से वनडे मैच में खेलने का मौका मिला। पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इशान ने इतिहास रच दिया।

    ये भी पढ़े-रेलवे कल से शुरू कर रही है और 39 ट्रेनें, देखें टाइम टेबल समेत पूरी लिस्ट

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में इशान को डेब्यू करने का मौका मिला। 18 जुलाई 1998 को जन्में इस खिलाड़ी ने अपने जन्मदिन के दिन वनडे की कैप हासिल की। भारतीय टीम के पहला झटका 5.3 ओवर में पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। तीसरे नंबर पर इशान को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पहली ही गेंद पर इस युवा ने छक्के के साथ करियर का आगाज किया।

    ये भी पढ़े-कल से संसद का मानसून सत्र , 31 विधेयकों पर होगी चर्चा

    छक्के से वनडे डेब्यू करने वाले पहले भारतीय

    वनडे करियर का शुरुआत करने उतरे इशान ने पहली ही गेंद पर धनंजय को आगे बढ़कर जोरदार छक्का जमाया। ऐसा करने के साथ ही इस युवा ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया। इससे पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर की शुरुआत छक्के के साथ नहीं की थी। टी20 में सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर अपने करियर की शुरुआत भले की थी।

    ये भी पढ़े-इस साल चातुर्मास 20 जुलाई से 118 दिन तक रहेगा देवशयन,4 महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

    श्रीलंका ने बनाए 262 रन 


    भारत के खिलाफ श्रीलंका की तरफ से पहली बार कप्तानी करने उतरे शनाका ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। नीचले क्रम में उतरे चमिका करुणारत्ने ने महज 35 गेंद पर 43 रन की तेज पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। निर्धारित 50 ओवर में मेजबान टीम 9 विकेट पर 262 रन बना पाई।

    इस आर्टिकल को शेयर करें

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

      

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad