• Breaking News

    इस बार रक्षा बंधन पर बन रहे कई विशेष संयोग,राखी बांधने का मुहूर्त दिनभर,पंडित शशिपाल




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24»शिमला, हिमाचल प्रदेश

    सत्यदेव शर्मा सहोड़ की रिपोर्ट। 


    शिमला। वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने माने अंक ज्यातिषी पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि इस साल रक्षा बंधन का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन पर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधती है। इसलिए शुभ मुहूर्त देखकर ही राखी बांधनी चाहिए। राहुकाल भी ऐसे समय है जब राखी नहीं बांधनी चाहिए। इसके अलावा भद्रा में तो राखी बांधी ही नहीं जाती।

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर, महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को बनाया भाई, रीति-रिवाजों से बांधी राखी

     

    इस बार भद्रा सुबह ही समाप्त हो जाएगी और दिनभर आराम से राखी बांधी जा सकेंगी। आधुनिक  युग  में  भाई-बहन  एक  दूसरे  की  पूर्ण  सुरक्षा  का  भी  ख्याल  रखें।  समाज में नारी  का सम्मान  हो। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी आएगी। भाई-बहन को स्नेह, प्रेम, कर्तव्य एवं दायित्व में बांधने वाला राखी का पर्व जब भाई का मुंह मीठा कराके और कलाई पर धागा बांधकर मनाया जाता है, तो रिश्तों की खुशबू सदा के लिए बनी रहती है और संबंधों की डोर में मिठास का एहसास आजीवन परिलक्षित होता रहता है।

     

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर सद्भावना दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने बिना किसी भेदभाव के सभी कार्य करने की शपथ ली


    राखी बांधने के खास मुहूर्त

    रक्षा बंधन पर भद्रा प्रात: 6:15 बजे तक है। इसके अलावा राहुकाल शाम 5:16 से 6:00 बजे तक इसलिए इस समय के बीच भी राखी नहीं बांधी जाएगी। इसके बाद शाम 6:00 से रात्रि 9:00 बजे तक राखी बांधी जा सकती है। राखी बांधने का मुहूर्त तो दिनभर है, लेकिन स्थिर लग्न में राखी बांधना और भी शुभ रहता है। 

    प्रात: 6:15  बजे से 7:51 तक सिंह (स्थिर लग्न)

    मध्यान्ह 12:00 बजे से 14:45 तक वृश्चिक (स्थिर लग्न)

    शाम 18:31 बजे से 19:59 बजे तक कुंभ (स्थिर लग्न)

    ये भी पढ़े-प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    22 अगस्त को पड़ रहे हैं विशेष संयोग

    वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने माने अंक ज्योतिषी पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि रक्षा बंधन का पर्व हर वर्ष सावन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है जो इस बार 22 अगस्त रविवार को पड़ रहा है। यह दिन सावन महीने का अंतिम दिन होगा और अगले दिन भादों का  महीना शुरु हो जाएगा। इस बार राखी का त्योहार कई कारणों से अद्वितीय रहेगा। भद्रा जैसा अशुभ काल जिसमें राखी नहीं  बांधी जाती, वह समय प्रात: 6:15 मिनट पर समाप्त ही हो जाएगा। चंद्रमा, कुंभ राशि में होंगे। धनिष्ठा नक्षत्र एवं शोभन योग भाई व बहन दोनों के लिए यह  धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक तथा पारिवारिक रीतियां निभाने के लिए एक सुअवसर। ऐसे शुभ संयोगों में दोनों अर्थात भाई-बहनों के भाग्य में वृद्धि होती है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad