• Breaking News

    बिहारी गौरव थे भोला पासवान शास्त्री- चिराग



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24»पटना, बिहार

    रिपोर्ट/राजकुमार

    पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने श्री कृष्णापुरी, पटना में पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के जयंती के अवसर पर उनके तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित किया, चिराग ने लोजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री बेहद सरल सौभाव के व्यक्ति थे और भारतीय राजनीत में अपने सादगी भरे जीवन के लिए जाने जाते थे.

    स्व.भोला पासवान शास्त्री


    ये भी पढ़े-औरंगाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के छह अपराधियों को धर दबोचा

     

    स्व0 शास्त्री बिहार से विधायक, सांसद, विपक्ष के नेता, राज्यसभा सांसद, तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री भी रहे लेकिन बड़े दुर्भाग्य कि बात है कि मौजुदा बिहार सरकार, बिहार के ऐसे विभूतियों को भुला चुकी हैं। चिराग पासवान आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री जी के जयंती समारोह के उपरांत उनके पैतृक आवास गांव बैरगाछी, जिला पूर्णिया के लिए प्रस्थान किये। 

    ये भी पढ़े-मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पर आरपीएफ द्वारा चलाया गया सघन जांच अभियान




    उक्त जयंती समारोह में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, संगठन मंत्री संजय सिंह, डॉ0 सत्यानन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश पाण्डेय, राकेश रौशन, सुरभि ठाकुर, अमर आजाद, कृष्णा सिंह कल्लू, निशांत मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी शोभा सिन्हा, संजय सिंह एवं अजय कुमार यादव, डॉ0 अजय, प्रिंस कुमार मृणाल, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती तथा अन्य नेतागण मौजुद थे। उक्त आशय कि जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने दी। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें | 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad