लोजपा (आर) ने नई टीम का विस्तार किया
We News 24» पटना |
रिपोर्टिंग /राजकुमार
पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर उनके पुत्र और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने लोजपा (आर) की नई टीम की घोषणा की है। चिराग पासवान ने छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। बिहार का युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मनोनीत किया है।
ये भी पढ़े-जिसका डर था आखिर वही हुआ ,कोयले की किल्लत से दिल्ली समेत इन राज्यों में छाया बिजली संकट
आपको बता दे की वेद प्रकाश पांडे पूर्व में पार्टी के प्रवक्ता थे। उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए चिराग पासवान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा युवाओं का देश है, वेद प्रकाश के अध्यक्ष बनने से संगठन में मजबूती आएगी। इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बधाई देते हुए कहा, वेद प्रकाश जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं, पार्टी में लाभ पहुंचेगा।
ये भी पढ़े-आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो लोगो कि हत्या कई लोग की स्थिती नाजुक।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छात्र प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा ने बिहार के छात्र प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सीमांत मृणाल को बनाया है। वहीं नई दिल्ली में चिराग ने इन सभी को जिम्मेदारी दी है। मालूम हो कि रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पटना से लेकर अलग-अलग श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस बहाने चाचा और भतीजे के बीच शक्ति प्रदर्शन का खेल भी चला।
इस आर्टिकल को शेयर करे
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद