• Breaking News

    पंजाब में बढ़ी भाजपा कि मुश्किलें ,कैप्टन अमरिंदर सिंह पर नजर ,त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / गौतम कुमार

     चंडीगढ़ : पंजाब के चुनावी घमासान में भाजपा की दिक्कतें बढ़ रही हैं। अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने के बाद भाजपा अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसमें उसे ज्यादा लाभ होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में पार्टी नए सहयोगियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है। पंजाब में भाजपा लंबे अरसे से अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है, जिसके चलते वह एक क्षेत्र विशेष से आगे ज्यादा अपने पैर नहीं पसार पाई है। अब जबकि उसे अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरना पड़ रहा है, तब राज्य के राजनीतिक हालात काफी अलग हो चुके हैं।


    ये भी पढ़े-बिहार के मोतिहारी में चुनावी रंजिश में चली गोली दो लोगो को हालत गंभीर


    चुनावी घमासान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का अकाली दल के साथ त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरते हैं तो संघर्ष और ज्यादा घमासान होगा। ऐसे में भाजपा को राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।


    सूत्रों के अनुसार भाजपा की पूरी कोशिश है कि राज्य में कांग्रेस से अलग हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चुनावी गठबंधन हो जाए। इससे भाजपा को राज्य में राष्ट्रवादी मुद्दे पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कांग्रेस से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

    ये भी पढ़े-तीसरी आंख अब राजधानी पटना पर रखेगी नजर

    हालांकि किसान आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा और अमरिंदर के विचार अभी अलग-अलग हैं, लेकिन चुनाव के पहले केंद्र सरकार किसान आंदोलन के मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है, जिससे अमरिंदर सिंह को अपना रुख बदलने का मौका मिल सकता है।



    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें






    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad