• Breaking News

    यूक्रेन में फंसे बिहारियों पर बिहार सरकार का फैसला




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / राजकुमार 

    पटना। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में बिहार के कई लोगों के फंसे होने की खबर आने के बाद बिहार सरकार ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने यूक्रेन में फंसे बिहारियों को वापस लाने का निर्णय लिया है। बिहार के लोगों को वापस लाने में लगने वाले खर्च को भी राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। 


    सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।’सीएम नीतीश आगे लिखते हैं कि ‘केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने का फैसला लिया है। 

    ये भी पढ़े-बिहटा सीओ विजय सिंह केभोजपुर आवास सहित पटना में ईओयू का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

    इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद। कल यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुम्बई और दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिली है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी।‘ 





    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad