• Breaking News

    विश्व शांति के लिए दिल्ली के छतरपुर में शुरू हुआ महायज्ञ हवन,आप भी आये और पुण्य के भागी बने

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


     We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार 

    नई दिल्ली : आजादी के 75 वर्ष में पूरा भारत वर्ष अमृत महोत्सव मना रहा है , लेकिन दुनिया मे अशांति का माहोल है अभी रुष और युक्रेन का युद्ध भी जारी है, हमारे देश में भी कुछ अराजकता का माहोल है इन्ही सब बातो के को देखते हुए अमृत महोत्सव  अंतर्गत दुनियामें  शांति और सद्भाव की कामना से  नमो सद्भावना समिति ने दक्षिणी दिल्ली के  छतरपुर मंदिर आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में चार दिनों तक चलने वाला  विश्व शांति महायज्ञ आयोजित किया है।

    हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ में कार्यक्रम आयोजक गजल श्रीनिवासन 

    ये महायज्ञ बृहस्पतिवार 21 अप्रेल से  शुरू होकर 24 अप्रैल को महा आहुति के साथ समापन होगा । पहले दिन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के द्वारा  यज्ञ बेदी की परिक्रमा और पूजन कर महायज्ञ की शुभारम्भ हुआ  .



    ये भी पढ़े- विधवा महिला से मिलने पहुँचा युवक, ग्रामीणों ने करवाया निकाह।

    महायज्ञ के पहले दिन भगवान गणपति की पूजा अर्चना से  यज्ञ की शुरुआत हुयी । संध्या कार्यकम में भगवान बालजी की मनमोहक आरती हुआ साथ ही दक्षिण से आये सैकड़ो पंडितो द्वारा मंत्रो उचारण किया गया  अयोध्या से आये  भजन गायक मानस महाराज ने राम की महिमा का गुणगान किया। 

    भजन गायक मानस महाराज


    नमो सद्भावना समिति द्वारा आयोजित होने वाले विश्वशांति महायज्ञ-2022 के सलाहकार गजल श्रीनिवास ने बताया कि सनातन धर्म को लोग जाने एवं विश्व का कल्याण हो यही इस महायज्ञ का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक शाम सनातन धर्म से संबंधित सनातन कला प्रदर्शनी, सनातन कवि सम्मेलन का भी आयोजन होना तय है। 



    इससे भारतीय संस्कृति का गौरव आम लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। 23 अप्रैल को कवि सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसमें देश के प्रसिद्ध कवि शामिल हो रहे हैं। राष्ट्र एवं विश्व कल्याण के लिए होने वाले इस महायज्ञ में संपूर्ण भारत से लगभग 500 से भी अधिक वैदिक पुरोहित, अगम पंडित एवं विभिन्न मठाधीशपति आये हैं एवं महायज्ञ में मंत्रोच्चार कर आहुति दे रहे हैं। 

    समाजसेवी के .एल.गुप्ता 


    इस महायज्ञ में भगवान गणपति, भगवान धनवंतरी, भगवान सूर्यनारायण, भगवान रुद्र तथा शांति माता का आह्वाहन करते हुए सम्पूर्ण जगत में शांति, स्थिरता एवं कल्याण हेतु प्रार्थना की जा रही है। 

    बिहारी वेलफेयर के अध्यक्ष समाजसेवी संजय भाई


    समिति के संचालक प्रवेश पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत और उत्तर भारत के संत, महात्मा शामिल होकर भारतवर्ष एवं विश्व शांति महायज्ञ के माध्यम से जगत के कल्याण हेतु प्रार्थना कर रहे हैं। समिति के मुख्य कार्यकारी मुरली कृष्णा और सदस्य कोनेरू रमादेवि श्रीधर, विभाकर मिश्र, संदीप कालिया, राजेश सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता यज्ञ की सफल बनाने में विशेष योगदान दे रहे हैं। 


    ये भी पढ़े-अब दिल्ली में भी चलेगा योगी मॉडल वाला बुलडोजर ,जहांगीर पूरी आज टूटेगा अवैध निर्माण

    हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष पंडित नन्द किशोर मिश्र


    हिन्दू महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष पंडित नन्द किशोर मिश्र ने कहा दुनिया शान्ति के लिए इस प्रकार की महायज्ञ बहुत आवश्यकता है  .इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई संस्था संगठन अपना योगदान दे रहे है ,जिसमे कुछ लोगो का नाम  इस प्रकार है . समाजसेवी के एल गुप्ता ,डॉ रंजित कुमार ,बिहारी वेलफेयर के अध्यक्ष समाजसेवी संजय भाई ,कार्यकर्ता संतोष यादव ,अशोक कुमार सिंह, महिला कार्यकर्ता पूनम पांडे .

    यंहा देखे वीडियो -


    शाम का वीडियो 


    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad