दिल्ली के वसंत कुंज दलित एकता कैंप में पानी विवाद में महिला की गला रेतकर हत्या
We News 24» रिपोर्टिंग / अमित मेहलावत
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जैसे- जैसे गर्मी का परा बढ़ रहा वैसे-वैसे पिने की पानी का समस्या भी होने लगा है। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुञ्ज में मंगलवार को पानी को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पानी भरने को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि आरोपितों ने पानी के विवाद में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई मृतका उत्तर प्रदेश के अमेठी की मूल निवासी थी।। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान दलित एकता कैंप सी-8 निवासी अर्जुन(30) के रूप में हुई है। आरोपित अपनी मां और दो पत्नियों के साथ रहता था। हत्यारोपित के खिलाफ पहले भी कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़े-मामूली सी विवाद में दबंगों ने दिखाई गरीब महिला के साथ दबंगई, महिला को बुरी तरह पिटा घर में की तोड़फोड़।
जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, मंगलवार सुबह सात बजे श्यामकला उम्र 45 की हत्या कर शव फेंक दिया गया। फोन पर सूचना मिलने पर एसएचओ व एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि महिला को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भेजा गया है।
ये भी पढ़े-योग पाठशाला :अर्धचंद्रासन करने से ना केवल शारीरिक गतिविधियां ठीक होती है बल्कि दिमाग भी शांत होता है
वारदात में महिला का पति रमेश कुमार भी घायल हो गया है। मृतक का परिवार झुग्गी नंबर-166 दलित एकता कैंप में रहता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अर्जुन से विवाद हुआ है, जिसने महिला की धारधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। फिलहाल, दक्षिणी दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद