• Breaking News

    मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत , हत्या की जताई जा रही आशंका

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


     We News 24» रिपोर्टिंग   / मुजफ्फपुर  से उमाशंकर गिरी  की रिपोर्ट।

    मुजफ्फरपुर: जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। मृत महिला की पहचान सुरेंद्र सहनी की पत्नी रिंकू देवी (27) के रूप में हुई है।

     


    ये भी पढ़े-बिहटा जामे मस्जिद में नवजवानाने कमिटी के द्वारा रखी गई इफ्तार पार्टी


    घटना की सूचना पर मुशहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। महिला का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसके पति से पूछताछ की गई। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई है। प्रभारी थानेदार कौशल किशोर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।


    ये भी देखे -दिल्ली , मेंहरौली साईं सेवा समिति द्वारा भव्य साईं संध्या का आयोजन


     प्रारंभिक जांच में कई बातें सामने आई है। मृत महिला के मायके वालों को भी सूचित कर दिया गया है। वे लोग वहां से आ रहे हैं। जो बयान देंगे उसी आधार पर FIR दर्ज किया जाएगा।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad