• Breaking News

    मुजफ्फरपुर में रास्ते विवाद में चली गयी व्यक्ति की जान ,महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  /  उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। वही, घटना में महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। मामला मुजफ्फरपुर  जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही, मौके पर स्थानीय लोगो की भाड़ी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर दो पक्षो में विवाद चल रहा था। इसी बीच दोनो पक्ष में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो युवक व एक महिला घायल हो गई। मृतक 45 वर्षीय लालू सहनी थे। जबकि, घायलों में करण कुमार, सोनू कुमार व एक महिला शामिल है। 

    ये भी पढ़े-बिहटा में बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार महिला के गले से छीना चैन।

    इधर, घटना के बाद लोगो ने इसकी जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। जबकि, घायलों को इलाज के लिए भेजा। घटना के बाद आरोपी पक्ष फरार बताए जा रहे है।वही इस मामले में

    यह भी पढ़े-पंजाब एनकाउंटर में बड़ी खबर मारा गया सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 4 शूटर्स जगरूप रूपा, मनुप्रीत मनु मारा गया

    मृतक के भाई राजू सहनी ने बताया कि बीते 3 दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर आरोपी पक्ष ने रास्ता पर गंदगी फैला दिया। जिसे लालू ने साफ किया। रास्ता पर से गंदगी साफ करने पर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद धारधार हथियार से उनपर हमला कर दिया गया। बीच बचाव करने पहुंचे लोगो पर भी हमला कर दिया गया। इसमे अन्य लोग घायल हो गए। इधर, पुलिस घटना के बाद परिजनों का बयान दर्ज करने की कवायद में जुट गई है। वही, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad