• Breaking News

    दिल्ली में शराब पर मिलती रहेगी छूट

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली:  दिल्ली की आबकारी नीति  को लेकर लोगों के बीच आशंकाएं नजर आ रही हैं. इस कारण भ्रम स्थिति बनी हुई है. शनिवार को शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं हैं. लोगों को लग रहा है कि अगर एक अगस्त से पुरानी पॉलिसी वापस आती है तो इससे शराब की कीमतों पर असर पड़ने वाला है. इसे देखते हुए अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि फिलहाल चल रही पॉलिसी को एक माह यानी अगस्त माह तक के लिए जारी रखा जाएगा यानी डिस्काउंट का ऑफर बना रहेगा. सरकारी सूत्रों के अनुसार, उनके पास इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि अगर अचानक से पुरानी पॉलिसी लागू हो जाती है तो लोग पैनिक होकर ज्यादा खरीददारी करेंगे. इसे देखते हुए शनिवार देर शाम को अफसरों ने निर्णय लिया है कि चल रहीं पॉलिसी को एक माह के लिए आगे बढ़ा दिया जाए. हालांकि, इसका अधिकारिक आदेश आना बाकी है. 


    यह भी पढ़े-प्रदर्शनकारियों ने एक हफ्ते में दूसरी बार इराकी संसद पर कब्जा किया, हिंसा में 125 घायल



    इस कारण दिल्ली में अफरा-तफरी 

    गौरतलब है कि शनिवार की सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि मौजूदा विवाद के बीच दिल्ली दोबारा से नवंबर 2021 से पहली वाली नीति ही लागू करने वाली है. दिल्ली में सरकारी शराब के ठेके दोबारा से चलेंगे. इसके साथ प्राइवेट ठेकों को बंद कर दिया जाएगा. इसके लिए एक कैबिनेट आदेश की आवश्यकता है और उसमें फिलहाल थोड़ा समय लगने वाला है. 


    यह भी पढ़े-महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर ,मुंबई पात्रा चॉल घोटाला को लेकर ईडी पहुंचे शिवसेना नेता संजय राउत के घर


    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कैबिनेट को निर्णय लेने और उसके उपराज्यपाल के जरिए अधिसूचित करवाने में किसी भी हालत में 48 घंटे से कम समय नहीं लगेगा. निर्णय लेने में करीब 1 अगस्त की समय सीमा पार हो सकती है. अधिसूचना के बाद उस पर अमल करने और दोबारा सरकारी दुकानों को शुरू करने समय लग सकता है.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad