• Breaking News

    प्रारम्भिक शिक्षक कल्याण संघ की बैठक आयोजित की गयी।

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  रईस अहमद/बिहटा  

    बिहटा:-प्रारम्भिक शिक्षक कल्याण संघ प्रखंड इकाई बिहटा की बैठक शहर के के टू होटल के सभागार में शनिवार को आयोजित की गयी । बैठक की अध्यक्षता  जिला संगठन प्रभारी प्रवीण रंजन एवं मंच संचालन प्रदेश  सचिव राजेश्वर कुमार यादव ने की । कार्यक्रम का उदघाट्न प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन , प्रदेश महासचिव आनंद कुमार मिश्रा , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव , उप प्रमुख वरुण कुमार यादव ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया । बैठक में सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन ने  संघ की 9 सूत्री संकल्प पत्र पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए संघ के निर्माण व इसके आगे की रणनीति की जानकारी दी । साथ ही कहा कि विगत कई वर्षों से संघों के क्रियाकलापों के कारण शिक्षकों का संघ के प्रति मोहभंग हो रहा था ऐसे में संघ के प्रति शिक्षकों के विश्वास को पुर्नस्थापित करते हुए उनके समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा । 

    ये भी पढ़े:- घरेलू विवाद में बाप ने बेटी को मारी गोली, हालत नाजुक।

    प्रदेश महासचिव आनंद कुमार मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं से झूझना पड़ रहा है। संघ के प्रतिनिधि पिछले दो वर्षों से स्वतंत्र रूप से भी सभी स्तरों पर शिक्षकों के हित में कार्य करते आ रहे है और अब संघ के गठन के बाद समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हुए कार्य कर रहे है । प्रदेश कोषाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने कहा की संघ शिक्षकों की सभी समस्याओं के समाधान हेतु सभी स्तरों पर संघर्ष करने हेतु संकल्पित है । बैठक को  प्रखंड शिक्षा समिति अध्यक्ष रविन्द्र राज उर्फ टीमल सिंह , अजय कुमार , डॉ चंदन कुमार इम्तेयाज खान ,  तिरहुत प्रमंडलीय संगठन प्रभारी एजाज अहमद , भोजपुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह व महासचिव संतोष कुमार राय  , बक्सर जिला महासचिव संजय कुमार ,जिला प्रतिनिधि शैलेष कुमार,  सीतामढ़ी जिला कोषाध्यक्ष मो तनवीर अहमद , भोजपुर जिला प्रवक्ता जीवन प्रकाश व सचिव चंदन कुमार व ने भी सम्बोधित किया । मंच का संचालन शिक्षक..... ने किया ।

       ये भी पढ़े:- मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुये सड़क हादसे में 3 की मौत एक की हालत गंभीर।

     इस अवसर पर प्रखंड कार्यकारणी का गठन प्रदेश महासचिव आनंद कुमार मिश्रा की देख रेख में  सम्पन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद पर ललन प्रसाद प्रियदर्शिनी  , महासचिव पद पर रुब्बी कुमारी , उपाध्यक्ष पद पर उमेश सिंह, देव नारायण राम ज्योति कुमार रंजन विनोद यादव  ,कोषाध्यक्ष पद पर  राजीव कुमार , सचिव पद पर पंकज पाठक , बिजेंद्र कुमार , जितेंद्र कुमार सिंह , कन्हाई सिंह  व निकिता कुमारी  , संयुक्त सचिव पद पर अरविंद कुमार , शर्मिला गुप्ता ,रमेश कुमार यादव ,धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर ,मुकुल कुमार व श्वेता कुमारी एवं कार्यालय प्रभारी रंजीत कुमार रौशन चयन किया गया।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad