• Breaking News

    हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार 

    सीतामढ़ी:  तिरंगा महोत्सव पर जन जन द्वारा झण्डा फहराने पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष सह सीतामढ़ी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सचिव व उपाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने कहा कि हमेशा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर देशवासी झण्डा फहराते रहे हैं। परन्तु, इस बार स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और दुकानों पर झण्डा फहराने का आह्वाहन किया है। 

    यह भी पढ़े-सोनवर्षा अवैध रूप से छज्जी मकान निर्माण के विरुद्ध ग्रामीण में आक्रोश।

    इसी कारण राष्ट्रीय स्तर के व्यवसायिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) ने देशवासियों को " हर घर घर झण्डा व हर दुकान दुकान झण्डा " फहराने का स्लोगन दिया है। इसके अलावा कैट और सीतामढ़ी चैम्बर ऑफ कॉमर्स को सरकार द्वारा झण्डा उपलब्ध कराया जाता है तो सदस्य जागरूकता अभियान के साथ साथ झण्डा बांटने का भी काम करेंगे। कैट के जिलाध्यक्ष सुन्दरका ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहते है और यह भारत के गरिमा, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। किसी देश का ध्वज सिर्फ उस देश के अस्तित्व को ही नही प्रदर्शित करता है बल्कि उस देश के लोगों के भावनाओं को प्रदर्शित करता है। 

    यह भी पढ़े-बॉलीवुड अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन

    यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, इसलिए सभी देशवासियों को तिरंगा महोत्सव में अवश्य शामिल होना चाहिए। इस अभियान के प्रति कैट के पदाधिकारी एवं सदस्य आलोक कुमार, मदन प्रसाद, अजय सुन्दरका, अरुण राजगढ़िया, बालकृष्ण सुन्दरका, राजेश कुमार, विकास कुमार, अरविन्द कुमार, डॉo चंदन कुमार, मनोज कुमार सिंह, राजीव कुमार गुड्डू, वैभव सुन्दरका, विशाल रतन समेत सभी सदस्य पूरी तरह सक्रिय हैं।

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad