• Breaking News

    लोक अदालत में बैंक ऑफ बड़ौदा की 208 मामलों का निष्पादन



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 

    सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित पुराने न्यायालय परिसर में  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया।  लोक अदालत में सबसे अधिक बैंक ऑफ बड़ौदा के 208 मामलों का निष्पादन किया गया।  जिसमें 47. 05 लाख रुपए की वसूली हुई।   बैंक ऑफ बड़ौदा  सीतामढ़ी के मुख्य शाखा प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा सीतामढ़ी विभिन्न शाखाओं ने 208  मामलों का निष्पादन कर 47. 05  लाख रुपए की वसूली की। 

    यह भी पढ़े-बिहटा पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार ,भेजा गया जेल।

     बैंक ऑफ बड़ौदा की सीतामढ़ी शाखा ने 18 मामलों का निष्पादन कर 4 . 50 लाख,  हिरोलवा शाखा ने 18 मामलों का निष्पादन कर 3.90 लाख, हरपुरवा शाखा ने 26  मामलों का  निष्पादन कर 4.09 लाख, डुमरा शाखा ने 3 मामलों का निष्पादन कर 2. 54 लाख रुपए, रीगा शाखा ने 33 मामलों का निष्पादन कर 8.80 लाख, मझौलिया शाखा ने 37 मामलों का निष्पादन कर 8.18 लाख, बैरगनिया शाखा ने 36 मामलों का निष्पादन कर 7. 71 लाख रुपए, बछारपुर शाखा ने 14 मामलों का निष्पादन कर 4.15 लाख, पुपरी शाखा ने 18 मामलों का निष्पादन कर 2. 37 लाख, ईभीजे सीतामढ़ी शाखा ने 5 मामलों का निष्पादन कर 0. 8 लाख  रुपए की वसूली की ।  मौके पर  मुजफ्फरपुर द्वितीय रीजनल के उप क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक सर,  बैंक ऑफ बड़ौदा सीतामढ़ी के मुख्य शाखा प्रबंधक रमेश कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक लाल बहादुर पासवान व बैंक कर्मी संतोष कुमार समेत जिले के सभी बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।  

    यह भी पढ़े-ब्राइट कैरियर सेमिनरी हाई स्कूल और हेलो किड्स के बच्चो के द्वारा निकाला गया पैदल तिरंगा यात्रा।

    लोक अदालत की सफलता के लिए प्राधिकार के अध्यक्ष सह  जिला जज कृष्ण बिहारी पांडे व सचिव रेशमा वर्मा द्वारा कुल नौ बेंचो का गठन किया गया था। सात बेंच व्यवहार न्यायालय में बनाए गए थे जबकि एक बेंच क्रमशः अनुमंडलीय न्यायालय पुपरी व बेलसंड में बनाया गया था।  लोक अदालत में सभी प्रकार  के सुलहनीय वाद दोनों पक्षों के आपसी समझौता के आधार पर किया गया।  लोक अदालत में मुख्य रूप से वाहन दावा,  बीमा बाद,  सत्र सुलहनीय वाद,  पारिवारिक वाद,  एसबीआई से संबंधित वाद, बिजली वाद,  बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा,  कोऑपरेटिव बैंक,  भूमि विकास बैंक,  सहारा इंडिया,  इंडियन बैंक सहित अन्य सभी बैंक शामिल थे। सभी न्यायालयों के आपराधिक सुलहनीय वाद,  एनआई एक्ट व न्यूनतम मजदूरी व श्रम से संबंधित वादों  का भी निष्पादन किया गया। 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad