• Breaking News

    Income Tax के रडार पर बिहार के पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू ! BJP MLA आय छुपाने के आरोप में घिरे

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  राहुल कुमार

    बिहार:- के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री सह छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह 'बबलू' की मुश्किलें बढ़ सकती है. भाजपा नेता पर आय छुपाने की बात सामने आ रही है. इनकम टैक्स विभाग ने इसकी जांच की है जिसमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति सामने आने का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है. 

    ये भी पढ़े:- मनीष सिसोदिया ने कहा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमारे शिक्षा मॉडल को पहले पन्ने पर दी जगह

    चुनावी हलफनामे में भी संपत्ति छिपाये जाने की बात सामने आ रही है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री सह सुपौल के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह'बबलू' के उपर गंभीर आरोप लगे है. संपत्ति छुपाने के आरोप में घिरे भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती है.ऐसा बताया जा रहा है कि नीरज बबलू ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को जो हलफनामा दिया उसमें अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी को छुपाया है. आयकर विभाग के स्तर से जब इसकी जांच हुई तो खुलासा हुआ. ये मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीरज सिंह बबलू ने जो आयकर रिटर्न दिया है उसमें भी इन संपत्तियों को छुपाया है

    ये भी पढ़े:- पाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; 5 की मौत-25 से ज्यादा घायल

    . चुनावी हलफनामे में जो आयकर रिटर्न संबंधित जानकारी दी गयी उसकी जांच के क्रम में पाया गया कि भाजपा नेता ने कई बार अपनी आय को कम करके दिखाया है. भाजपा विधायक के पास एक करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति मिलने का जिक्र मीडिया रिपोर्ट में हैचुनावी हलफनामे में पूर्व मंत्री ने अपना और अपनी पत्नी का पेशा समाजसेवा और कृषि को बताया था. आय का श्रोत विधानसभा से मिल रही सैलरी व कृषि से होने वाला आय है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब इनकम टैक्स विभाग के सामने भाजपा नेता से लंबी पूछताछ चली और जब अघोषित संपत्ति के बारे में पूछा गया तो वो जवाब नहीं दे सके. वहीं एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए नीरज बबलू ने कहा कि वो पिछले चुनाव को लेकर कुछ बातें है और कोर्ट में उनके वकील इसका जवाब देंगे.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad