• Breaking News

    केजरीवाल को कितने लोग चाहते हैं PM, सर्वे ने बताया मोदी के मुकाबले कहां

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार  


    नई दिल्ली: आदमी पार्टी (AAP) ने ऐलान कर दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के दावेदार होंगे। पार्टी के दूसरे सबसे नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच के बीच 'आप' ने कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही पीएम मोदी को टक्कर देंगे। पार्टी का कहना है कि मोदी वर्सेज हू का जवाब मिल गया है और मोदी का विकल्प केजरीवाल ही बन सकते हैं। हालांकि, 2014 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने वाले केजरीवाल को ना सिर्फ उस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था, बल्कि सैकड़ों उम्मीदवारों को लड़ाने के बावजूद पार्टी को सिर्फ पंजाब में 4 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, 2019 में पार्टी को महज एक सीट पर जीत मिली थी। दिल्ली के बाद पंजाब में सत्ता हासिल करने वाली 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल का हौसला बुलंद है और वह इस समय भाजपा के सबसे बड़े गढ़ गुजरात में पूरा जोर लगा रहे हैं।

    ये भी पढ़े:- सीएम योगी का सिर कलम करने की धमकी, पुलिस ने जांच में किया चौंकाने वाला खुलासा

     इसके अलावा हिमाचल में भी पार्टी पैर जमाने की कोशिश में है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि गुजरात में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर पाती है तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार में काफी मदद मिलेगी। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गढ़ में यदि पार्टी विपक्ष का भी स्थान हासिल कर पाती है तो वह इस नैरेटिव को मजबूत कर पाएगी कि भाजपा का मुकाबला कांग्रेस नहीं 'आप' कर सकती है।  दिल्ली की सत्ता पर प्रचंड बहुमत से काबिज केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के लिए कितने लोकप्रिय हैं इसका सटीक जवाब तो 2024 में चुनाव नतीजे बताएंगे फिलहाल कुछ हालिया सर्वे से इसका संकेत जरूर मिलता है। इसी महीने 11 अगस्त को इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी की लोकप्रियता अब भी बरकरार है। सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी को 53 फीसदी लोग पीएम पद के लिए पहली पसंद मानते हैं। वहीं, 9 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को बेहतर माना तो अरविंद केजरीवाल इस रेस में तीसरे नंबर पर हैं, उन्हें 7 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया। हालांकि, जिस समय यह सर्वे किया गया उस समय तक आप ने केजरीवाल को दावेदार घोषित नहीं किया था। अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में 'मेक इंडिया नंबर वन' कैंपेन की शुरुआत की है।

    ये भी पढ़े:- सीएम नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ियों पर पथराव, कई घायल

     उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि वह देशभर में जाएंगे और 130 करोड़ लोगों का गठबंधन तैयार करेंगे। पार्टी ने राष्ट्रवाद, सॉफ्ट हिंदुत्व और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे वादों के साथ अपना वोट बेस बढ़ाने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि केजरीवाल अपनी पार्टी को बीजेपी का विकल्प बनाना चाहते हैं और इसके लिए वह बीजेपी के अजेंडे को भी हथियाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। अगले दो साल में वह इस तरह के कई नए प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा पार्टी अगले दो साल में कम से कम 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad