• Breaking News

    मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हादसा, भगदड़ में 2 की मौत

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  राहुल कुमार

      

    मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हादसे की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक नोएडा की रहने वाली महिला बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मंगला आरती के दौरान वीआईपी लोगों को जबरन दर्शन कराए जा रहे थे, जबकि बाहर आम भक्तों की बंपर भीड़ थी. इस दौरान अव्यवस्था फैल गई, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई. इस भगदड़ की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई. 

    ये भी पढ़े:- महाराष्ट्रः मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, 26/11 जैसे हमले का खतरा

    जानकारी के मुताबिक, बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी. लेकिन मंदिर प्रशासन के लोग वीआईपी लोगों को दर्शन करवा रहे थे. इस भारी भीड़ का बोझ प्रशासनिक अमला संभाल नहीं पाया और भगदड़ मच गई. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिसमें से कुछ लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस हादसे की वजह से थोड़े समय के लिए बांके-बिहार के दर्शन रोक दिये गए थे. 

    ये भी पढ़े:- बिहटा में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई।

    हालांकि बाद में दर्शन फिर से शुरू हो गए.मथुरा के SSP अभिषेक यादव ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान मंदिर परिसर में काफी श्रद्धालु मौजूद थे. भीड़ के कारण लोगों की तबियत बिगड़ी जिसमें एक महिला और एक पुरुष श्रद्धालू की मृत्यु हो गई है. कई लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है.इस हादसे को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की बातें हो रही हैं. जिसमें मंगल आरती के दौरान पैसे लेकर वीआईपी एंट्री के माध्यम से दर्शन कराने का भी एंगल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad