• Breaking News

    वरुणा नदी का बढ़ा जल स्तर: एनडीआरफ ने संभाला मोर्चा

     




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार

    दिल्ली: पिछले दिनों राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में हुई लगातार भारी वर्षा के कारण यमुना एव गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण वाराणसी में भी गंगा नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। जिससे वरुणा नदी में भी जल भराव हो गया है और आस-पास के निचले क्षेत्रों में पानी भर रहा है। उसी स्थिति को देखते हुए एनडीआरफ वाराणसी के बचाव कर्मियों को कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में बाढ़ संभावित इलाकों में पूर्ण तत्परता से सभी प्रकार के बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया गया है। 

    ये भी पढ़े:- झारखंड में आज खुलेगा 'बंद लिफाफे का राज', हेमंत सोरेन के घर पहुंचने लगे विधायक

    आज दिनांक 26 अगस्त को एनडीआरफ वाराणसी की टीम द्वितीय कमान अधिकारी श्री असीम उपाध्याय के नेतृत्व में वरुणा नदी में नक्की घाट से लेकर पुराना पुल तक के निचले क्षेत्रों में तैनात रही तथा श्री स्वतन्त्र देव सिंह, जलशक्ति मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार), श्री दीपक अग्रवाल (आयुक्त), श्री कौशल राज शर्मा (डीएम), श्री संजय कुमार (एडीएम) एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों ने एनडीआरएफ की रेस्क्यू बोट से वर्तमान स्थिति का आकलन करने हेतु प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री के पैकेट भी वितरित किए गए।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad