• Breaking News

    सोनबरसा में विधान परिषद उप सभापति डॉ रामचन्द्र पूर्वे का हुआ भव्य स्वागत

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 


    सीतामढ़ी: विधान परिषद के उपसभापति बनने के बाद सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड में पहली बार पहुंचे डा राम चंद्र पूर्वे का भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को करीब 11 बजे से 1 बजे तक सीतामढ़ी शहर स्थित मोहनपुर अपने निवास पर दर्जनों महागठबंधन के नेता एवं समाजसेवी से रूबरू हुए। तत्पश्चात डॉ पूर्वे एक बजे सड़क मार्ग से अपने समर्थकों के सोनबरसा के लिये निकले जहाँ ,  रमनगरा, योगीवाना, सिंगरहिया चौक पर महागठबंधन के नेताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। साथ ही भुतही, बेला, दोस्तिया, अररिया, सोनबरसा में कार्यकत्ता सड़क पर इंतजार करते रहे। उक्त स्थानों पर कार्यकत्ताओं ने डा पूर्वे जिंदाबाद, महागठबंधन जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। भुतही मुखिया अखिलेश कुमार एवं सरपंच बलराम कुमार ने अपने अपने परिसर में भव्य स्वागत किया गया। डा पूर्वे ने संबोधित करते हुए कहा भुतही का सर्वांगीण विकास के लिए  बैठक कर यहां की समस्याओं से अवगत होने पर उन समस्याओं का निदान कराउंगा। मैंने अपने राजनीतिक जीवन की भुतही का बहुत महत्व है। सरपंच बलराम कुमार ने जानकी उत्सव भेंट कर उपसभापति डा पूर्वे को सम्मानित किया। वहीं मुखिया अखिलेश ने बुकें भेंट कर स्वागत किया। मौके पर पूर्व उप प्रमुख जय किशोर साह उर्फ ललित, मांझी महतो, संजय पूर्वे, पूर्व प्रमुख संजय कुमार, पूर्व मुखिया सदरे आलम खान, सरपंच जहांगीर अहमद खान, बालेश्वर पूर्वे, रमेश महतो, राकेश महतो, पंसस प्रमोद कुमार, राम ईश्वर साह, अजय कुमार, राजेश कुमार, अमरेश महतो समेत दर्जनों गणमान्य जगह जगह मौजूद थे।
    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad