• Breaking News

    कब रुकेगा बिहार में जहरीली शराब का जानलेवा खेल? जहरीली शराब से फीर 4 लोगो की मौत



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमिताभ मिश्रा 


    पटना:: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन जहरीली शराब से मौतों की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। राज्य में शराब बनाना, बेचना, रखना, पीना और पिलाना सब गैरकानूनी है। फिर भी जहरीली शराब पीकर मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सारण में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से मौत की घटना हुई है। ताजा घटना में जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत भुआलपुर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगो की मौत की खबर मिल रही है। मढ़ौरा के भुआलपुर में यह घटना हुई है। पुलिस गांव में पहुंच चुकी है और छानबीन में जुट गई है।

    यह भी पढ़े-टारगेट किलिंग में कश्मीर के बांदीपोरा में 19 साल के बिहारी मजदूर की हत्या

    भुआलपुर मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय का पैतृक गांव है। घटना स्थल पर पुलिस के साथ जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी पहुंच चुके हैं। शराब पीने को लेकर गांव में चुप्पी है। लेकिन, कुछ लोग भीड़ से हटकर बता रहे हैं कि सबने शराब पिया था। 

    यह भी पढ़े- अपनी इच्छामृत्यु के विकल्पों की तलाश में यूरोप जा रहा है युवक , महिला दोस्त पहुंची हाईकोर्ट

    पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि और लोगों के भी शराब पीने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि बदनामी के डर से कई लोग छिप कर इलाज करा रहे हैं। इस बीच पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी ने शराब पिया है तो जानकारी दे ताकि समय से इलाज करवाकर जान बचाई जा सके।

    सारण में शराब पीकर मौत से इस महीने यह दूसरी घटना है। बीते 3 से 5 अगस्त के बीच  जिले के मकेर और भेल्दी में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। एक भोज में शराब पीने से 30 से ज्यादा


    लोग बीमार हुए थे जिनमें 15 लोगों की आंख की रौशनी प्रभावित हो गई। इस घटना में मकेर के थानेदार को निलंबित कर दिया गया था। इसी दौरान वैशाली के सहदेई और महुआ में भी शराब पीने से 3 की मौत हो गई थी।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad