• Breaking News

    लखनऊ: भारी बारिश से बड़ा हादसा, बाउंड्रीवाल गिरने से करीब 9 लोगों की मौत


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दिनेश जसवाल 

    लखनऊ: भरी बारिश के वजह से  राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा की खबर सामने आई है.  हजरतगंज के दिलकुशा गार्डन इलाके  हो गई है. फिलहाल, मौके पर डीएम और सीएमओ मौजूद हैं. दरअसल, ये घटना कैंट अंतर्गत दिलकुशा कॉलोनी की है. यहां दीवार गिरने से वहां सो रहे 9 लोगो की मौत हो गई. कुल मृतकों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा एक अन्य दो व्यक्तियों की हालत नाजूक बताई जा रही है. 

    यह भी पढ़े-झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में नवजातों के लिए नहीं है पर्याप्त वेंटिलेटर, बिना इलाज लौट रहे बच्चे

    राजधानी लखनऊ में बीते तीन से से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के चलते दीवार गिरने से ये घटना घटी है. यहां निर्माणाधीन दीवार के पास कुछ मजदूर सो रहे थे. अचानक दीवार गिरने से चपेट में आने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस मौके पर बचाव कार्य में जुटी है.रेस्क्यू की टीम के साथ आर्मी के जवान भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. घयालों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इस हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि, दिलकुशा में निर्माणाधीन बांउड्रीवॉल के पास कुछ मजदूर सो रहे थे. रात साढ़े तीन बजे सोते समय दीवार गिरी और हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है.

    यह भी पढ़े-बेगूसराय गोलीकांड: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद गिरिराज सिंह ने जारी की घायलों की जाति सूची

    इस पूरी घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम ऑफिश के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ स्थित एक कॉलोनी में दीवार गिरने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस दैवीय आपदा के मृतकों के परिवारीजन को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है.

     आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad