• Breaking News

    केदारनाथ धाम हेलिकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद इस हादसे की जांच जारी है

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  किशन वोहरा 

    देहरादून:  उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के नजदीक हेलिकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद इस हादसे की जांच जारी है। हादसे की वजहों को लेकर अलग-अलग तरीके से विश्लेषण किया जा रहा है। इसी साल जून के महीने में पवन हंस हेलिकॉप्टर हादसे में 4 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा अरब सागर में आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों ही हादसों में कुछ समानताएं हैं। दोनों ही हादसों में वरिष्ठ पायलट शामिल थे। जिन्होंने हाल ही में नई तरह की एयरक्राफ्ट को लेकर उड़ान भरी थी। जाहिर है जो हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुए उन्हें उड़ाने का तजुर्बा दोनों ही पायलटों को कम था। इसके अलावा दोनों ही हादसे एक चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच हुए हैं।

    दीपावली व छठ पूजा पर्व को लेकर बिहटा थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन।

    केदरनाथ हादसे में जान गंवाने वाले पायलट का नाम अनिल सिंह था। करीब 15 साल से वो मल्टी-इंजन Dauphin N-3 aircraft उड़ा रहे थे। सितंबर के महीने में उन्होंने आर्यन एविएशन ज्वाइन किया था। करीब एक महीने पहले उन्होंने सिंगल-इंजन बेल 407 उड़ाना शुरू किया था। अनिल सिंह को ज्यादातर तटीय इलाकों में हेलिकॉप्टर उड़ाने का अनुभव था। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक विशेषज्ञ ने कहा कि अब यह सवाल उठ रहे हैं कि पहाड़ी इलाकों में एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए क्या उन्हें सही ढंग से प्रशिक्षण दिया गया था।

    यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना के सामने दो बाइक की आमने सामने टक्कर एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि तटीय इलाके में दोहरे इंजन वाले एयरक्राफ्ट को उड़ाना और पहाड़ी इलाकों में सिंगल इंजन वाले एयरक्राफ्ट को उड़ाना यह दोनों ही दो अलग-अलग चीजे हैं। दोनों ही माहौल में एयरक्राफ्ट को उड़ाने के लिए खास स्किल की जरूरत पड़ती है। समुद्र तल की ऊंचाई से उड़ाए जाने वाले मल्टी-इंजन हेलिकॉप्टर में ऑटोपायलट नहींहोता। यह नेविगेशन के लिए कॉकपिट इंस्ट्रूमेन्ट्स पर निर्भर रहता है। इसलिए खराब दुश्यता बहुत बड़ी समस्या नहीं होती है। केदारनाथ हादसे के बाद डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad