• Breaking News

    राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद केजरीवाल सरकार के नए मंत्री का नाम लगभग तय



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अमित मेहलावत

    नई दिल्ली: राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद दिल्ली में केजरीवाल सरकार के नए मंत्री का नाम लगभग तय हो चुका है। पटेल नगर से विधायक राज कुमार आनंद केजरीवाल सरकार में नए मंत्री हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एलजी को राजकुमार आनंद का नाम भेज सकते हैं। 

     

    यह भी पढ़े- एनसीआर में फिर दोहराया निर्भया कांड, 5 लोगों ने 2 दिन तक किया गैंगरेप फिर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड 

    राजकुमार जाटव समाज से आते हैं। राजेन्द्र पाल गौतम भी जाटव समाज से थे। राजकुमार आनंद की पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं। उनकी जगह ही 2019 विधानसभा चुनाव में राजकुमार को टिकट मिला था। 2020 में राज कुमार आनंद की ओर से दायर हलफनामे के मुताबिक उनके पास 78 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 325, 323, 427 और 34 के तहत केस भी दर्ज है।

    यह भी पढ़े-हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर एनकाउंटर में मारा गया


    राजेंद्र पाल के पास समाज कल्याण मंत्रालय के अलावा एससी एसटी, महिला और बाल विकास, सहकारी समितियां और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी थी। मंत्री बनने पर राज कुमार को ये सभी विभाग मिल सकते हैं। पिछले दिनों राजेंद्र पाल गौतम को शपथ विवाद के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। बौद्ध दीक्षा के दौरान दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को राम-कृष्ण समेत हिंदू देवी-देवताओं को भगवान ना मानने और उनकी पूजा ना करने की शपथ दिलाई गई थी। बीजेपी ने इसका वीडियो जारी करते हुए आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया था। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में नुकसान की आशंका के बीच राजेंद्र पाल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad