• Breaking News

    दिल्ली का छठ घाट सजकर तैयार, व्रतियों का इंतजार, जानें- सूर्यास्त का समय

    छठ घाट संजय कॉलोनी भाटी माइंस
    छठ घाट संजय कॉलोनी भाटी माइंस


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार 

    नई दिल्ली : लोगों से भरा छठ का बाजार, हर ओर साफ- सफाई , चकाचौंध रौशनी और गली- मुहल्ले व घर- घर छठ गीतों की धुन से पूरा माहौल छठमय हो चुका है। छठ के रौनक से पूरा शहर रंग चुका है। शनिवार को खरना पूजा के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरु हो गया। छठ व्रतियों ने एकांत में प्रसाद ग्रहण किया। अब इनका निर्जला व्रत सोमवार की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के बाद पारण करके खुलेगा।

    यह भी पढ़े-दरभंगा महाराजा कामेश्वर सिंह के पौत्र के घर से खिड़की कटवा गिरोह ने 40 लाख रुपये के जेवरात ले उड़ा

    छठ घाट संगम विहार बत्रा पार्क
    छठ घाट संगम विहार बत्रा पार्क 

    शनिवार की सुबह लोगों ने फल नारियल व पूजन सामग्री की खरिदारी की। गेंहू पिसवाने के लिए चक्की दुकानों में लोग कतार में लगे रहे। इसी आटे से छठ पर्व का ठेकुआ शुद्ध देसी घी में व अन्य पकवान बनेंगें। शनिवार की शाम को आम की लकड़ी पर गुड़ और अरवा चावल के खीर खरना में बना। इसी प्रसाद को छठ मईयां को अर्पित कर व्रतियों ने निर्जला व्रत का संकल्प लिया। आस-पड़ोस में जाकर लोगों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रविवार को आज लोग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इससे पूर्व दिन में गाय के घी में ठेकुआ व अन्य पकवान बनेंगे। छठ घाट जाने के लिए सूप टोकरी व दौरा तैयार किया जाएगा। सभी प्रक्रिया पारंपरिक छठ के लोकगितों के साथ होती है। महिलाएं काम करते हुए छठ गीत गुनगुनाती रहतीं हैं।

    यह भी पढ़े- गुजरात के नवसारी में अरविंद केजरीवाल और मान को करना पड़ा फजीहत का सामना

    छठ घाट मछली वाला पार्क किशनगढ़ ,महरौली
    छठ घाट मछली वाला पार्क किशनगढ़ ,महरौली 


    दिल्ली का  छठ घाट सजकर तैयार, व्रतियों का इंतजार

    राजधानी दिल्ली के सभी छठ घाट सजकर तैयार हो गए हैं। छठ घाटों पर सजी रौशनी अलौकिक छटा बिखेर रही है। रविवार की शाम को तालाब के चारों ओर पूजा की सूप पर जलते दीपक की रौशनी से भी घाट दमक उठेगा। छठ पूजा समितियों ने अपने स्तर से भी तालाबों पर व्यवस्था कर रखी है। शाम को छठ घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालूओं साथ आस्था भी उमड़ेगी। पूजा का दौरा सिर पर लेकर श्रद्धालू छठ घाट पर जाएगें। व्रतियां तालाब में उतरकर छठ मईयां के साथ सूर्य की आराधना करेंगी। ठीक सूर्यास्त के समय व्रतियां डूबते हुए सूर्य को दूध से अर्घ्य देंगी। अगले दिन सोमवार को प्रात: तीन बजे से ही में लोग छठ घाट पर जुटेने लगेंगे और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धी, निरोग काया की कामना करेंगें।


    जानें- सूर्यास्त, सूर्योदय का समय

    आपके शहर में सायंकालीन अर्घ्य का मुहूर्त 

    शहर संध्या अर्घ्य का समय

    दिल्ली सायं 05:38 मिनट पर

    कोलकाता सायं 05:00 बजे

    मुंबई सायं 06:06 मिनट पर

    चेन्नई सायं 05 :43 मिनट पर

    पटना सायं 05: 10 मिनट पर

    रांची सायं  05:12 मिनट पर

    लखनऊ सायं 05:25 मिनट पर

    जयपुर सायं 05:46 मिनट पर

    भोपाल सायं 05:43 मिनट पर

    रायपुर सायं 05:29 मिनट पर

    देहरादून सायं 05: 32 मिनट पर

    नोएडा सायं 05: 37 मिनट पर

    वाराणसी सायं 05:19 मिनट पर

    31 अक्तूबर सोमवार को प्रात: 5:49 से 5:53 बजे सूर्योदय  

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad