• Breaking News

    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2048 नामांकन दाखिल, सबसे ज्यादा नामांकनआया नगर वार्ड में

    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2048 नामांकन दाखिल, सबसे ज्यादा नामांकनआया नगर वार्ड में



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार  



    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) के दंगल में 1593 उम्मीदवारों ने कुल 2048 नामांकन दाखिल किए। सोमवार को आखिरी दिन नामांकन केंद्रो पर सुबह 8 बजे से ही उम्मीदवारों का पहुंचना शुरू हो गया। देर शाम तक नामांकन पत्रों को लिए जाने का सिलसिला जारी रहा।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान 04 दिसंबर को होगा और मतगणना 07 दिसंबर को होगी। 

    यह भी पढ़े-आज हो गयी दुनिया की आबादी 8 अरब ,अगले साल आबादी में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत


    राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, नामांकन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया था। उस दौरान जो भी नामांकन केंद्र के अंदर प्रवेश कर गया था, उन सभी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने का मौका मिला। खबर लिखए जाने तक राज्य चुनाव आयोग के उम्मीदवारों के नामांकन की गणना जारी थी।

    यह भी पढ़े- दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा वॉकर की हत्या करने वाले आफताब को लेकर श्रद्धा के दोस्तों का बड़ा खुलासा

    तीनों राजनीतिक दल व स्वतंत्र उम्मीदवारों समेत आखिरी दिन कुल 1390 उम्मीदवारों ने 1805 नामांकन पत्र दाखिल किया है। सबसे ज्यादा नामांकन आया नगर वार्ड पर 21 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। खबर लिखे जाने तक नामांकन दस्तावेजों की गिनती चल रही थी। दिल्ली नगर निगम के 50 फीसदी यानी 125 वार्ड महिलाओं के आरक्षित है।

    यह भी पढ़े- MCD ELACTION 2022: महरौली के सभी पार्टी के उम्मीदवार ने पर्चा भर उतर गये किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में

    भारी भीड़ से सड़कों पर लगा जाम

    नामांकन करने के लिए एक हजार से ज्यादा प्रत्याशी विभिन्न केन्द्रों पर पहुंचे। इसके चलते इन केन्द्रों के आसपास लंबा जाम लग गया। कई जगहों पर नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों के साथ उनके काफी समर्थक भी पहुंचे थे। इसके चलते सड़कों पर लोगों की भीड़ रही और वहां से गुजरने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/
    .com/img/a/
    विज्ञापन 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad