• Breaking News

    Gujarat Election Result 2022 LIVE:गुजरात में बीजेपी 156 सीटों पर आगे; जडेजा की पत्नी जामनगर नार्थ से चल रही हैं आगे

    Gujarat Election Result 2022 LIVE:गुजरात में बीजेपी 156 सीटों पर आगे; जडेजा की पत्नी जामनगर नार्थ से चल रही हैं आगे

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  टीम रिपोर्ट 

    अहमदाबाद, आनलाइन डेस्क गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। गुजरातियों समेत तमाम देशवासियों को आज पता चल जाएगा कि गुजरात में किसके हाथों में सत्ता जाएगी। सुबह 8:00 बजे पोस्टल बैलट की गणना शुरू होगी इसके बाद 8:30 बजे पोस्टल बैलट एवं ईवीएम की मतगणना साथ-साथ शुरू हो जाएगी। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने मंगलवार को बताया कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के लिए राज्य में 367 स्थलों पर व्यवस्था की गई है इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

    MCD Chunav Result Ward Winner :आप के मंत्रियों के गढ़ में खिला कमल, जानिए 250 वार्ड में कौन जीता कौन हारा

    Chunav 2022 ke Natije

    10:42 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Election Result 2022 को लेकर संसदीय कार्य मंत्री बोले- जनता को बधाई

    संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि गुजरात मॉडल को 2000-2001 से लोगों द्वारा समर्थन और स्वीकार किया जा रहा है। हम जो मॉडल देश के सामने पेश कर रहे हैं, उसे स्वीकार किया जा रहा है। मैं गुजरात की जनता और भाजपा को बधाई देता हूं। यह मतदान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
    Gujarat Election Result 2022 को लेकर संसदीय कार्य मंत्री बोले- जनता को बधाई

    10:36 AM, 08 Dec 2022
    Jamnagar North से Rivaba Jadeja आगे
    Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जामनगर उत्तर से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे चल रही हैं।
    जडेजा की पत्नी जामनगर नार्थ से चल रही हैं आगे

    Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? यहां देखें पूरी लिस्ट

    10:34 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat CM Bhupendra Patel ने Ghatlodia सीट से बनाई बढ़त
    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया में कुल 23,713 मतों से आगे चल रहे हैं। गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

    10:30 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Election Result 2022 को लेकर बोले राजनाथ सिंह- यह हमारे लिए आश्चर्य की बात नहीं है
    Guajrat Vidhan Sabha Chunav Parinam 2022 के रुझानों से उत्साहित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास है। हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है।

    10:23 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Chunav Result 2022 के ताजा रुझान
    भाजपा- 152 सीटों पर आगे
    कांग्रेस- 19 सीटों पर आगे
    आप- 7 सीटों पर आगे 
    अन्य- 4 सीटों पर आगे

    10:18 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Election Result 2022: मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया 10 हजार वोट से आगे

    Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया कुल 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर अक्टूबर में मोरबी पुल के ढहने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।

    10:09 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Chunav Parinam 2022: BJP 150 सीटों पर आगे
    Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के शुरुआती रुझानों के  मुताबिक, भाजपा 150 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 10, आप 9 और अन्य 4 सीटों पर आगे है।

    10:04 AM, 08 Dec 2022
    Ghatlodia Election Result 2022: घाटलोडिया से सीएम भूपेंद्र पटेल 23 हजार मतों से आगे

    गुजरात की घाटलोडिया सीट के गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल 23 हजार 713 मतों से आगे चल रहे हैं। गुजरात में दो चरणों में मतदान एक और 5 दिसंबर को हुआ था।

    09:55 AM, 08 Dec 2022
    Jamnagar North Election Result: रिवाबा जडेजा तीसरे नंबर पर
    गुजरात की जामनगर उत्तर सीट से आप उम्मीदवार करशनभाई करमूर अब तक कुल 4582 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह चतुरसिंह जडेजा दूसरे और बीजेपी के रिवाबा जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। बीजेपी 123; कांग्रेस 22 और आप 10 सीटों पर आगे चल रही है।

    09:53 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Chunav Ke Natije से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, भाजपा 123 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 22, आप 10 सीटों पर आगे हैं। भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

    09:43 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Election Result: बीजेपी 148 सीटों पर आगे
    बीजेपी- 148 सीटों पर आगे
    कांग्रेस- 21 सीटों पर आगे
    आप- 9 सीटों पर
    अन्य- 4 सीटों पर आगे

    09:40 AM, 08 Dec 2022
    Viramgam Seat से Hardik Patel आगे
    Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 में वीरमगाम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार लाखाभाई भारवाड़ पीछे हैं।

    09:24 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Assembly Election Result 2022 के ताजा रुझान
    भाजपा - 140 सीटों पर आगे
    कांग्रेस- 31 सीटों पर आगे
    आप- 6 सीटों पर
    अन्य- 5 सीटों पर आगे

    09:19 AM, 08 Dec 2022
    Gujarat Chunav Parinam 2022 के ताजा रुझान
    भाजपा - 136 सीटों पर आगे
    कांग्रेस- 35 सीटों पर आगे
    आप- 4 सीटों पर

    09:07 AM, 08 Dec 2022

    Khambhalia Election Result 2022: AAP के CM कैंडिडेट इसुदान गढ़वी पीछे

    Khambhalia Seat से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी पीछे चल रहे हैं। उन्हें आप ने सीएम पद का उम्मीदवार है।

    08:59 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Election 2022 में Radhanpur से कांग्रेस उम्मीदवार Alpesh Thakor की किस्मत दांव पर

    Gujarat Assembly Election 2022 में राधनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वे मौजूदा समय में भी विधायक हैं।

    08:51 AM, 08 Dec 2022

    Surat West Election Result 2022: मंत्री पूर्णेश मोदी बोले- भाजपा रिकार्ड तोड़ेगी

    Surat West से भाजपा उम्मीदवार और मंत्री पूर्णश  मोदी ने कहा है कि भाजपा रिकॉर्ड तोड़ेगी। इसे अधिकतम सीटें और उच्चतम मतदान प्रतिशत मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से भारी अंतर से आगे होंगे। भाजपा की भारी जीत होगी।

    08:43 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Chunav 2022 में तीन करोड़ मतदाताओं ने डाले वोट

    Gujarat Assembly Election 2022 में 4 करोड़ 91 लाख मतदाताओं में से तीन करोड़ मतदाताओं ने ही अपने मत का उपयोग किया। इनमें 1.69 करोड़ पुरुष जबकि 1.46 करोड़ महिला मतदाता शामिल है। 

    08:35 AM, 08 Dec 2022

    Mansa Gujarat Election Result 2022: कांग्रेस प्रत्याशी बाबूजी ठाकोर ने कहा- हम बहुमत से जीतेंगे

    Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 Chunav Parinam आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, मनसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस  प्रत्याशी बाबूजी ठाकोर ने कहा है कि आज वोटों की गिनती हो रही है। जनता के आशीर्वाद से हम बहुमत से जीतेंगे।

    08:32 AM, 08 Dec 2022

    Jamangar North से Rivaba Jadeja आगे

    Gujarat Election Result 2022 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी Rivaba Jadeja गुजरात के उत्तरी जामनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। शुरुआती रुझानों में वह आगे चल रही हैं।

    08:25 AM, 08 Dec 2022

    BJP को Gujarat Chunav Parinam के शुरुआती रुझानों में भारी बढ़

    Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा को भारी बढ़त मिलती हुई दिख रही है। भाजपा 111, कांग्रेस 26, आप 2 सीटों पर  आगे है।

    08:17 AM, 08 Dec 2022

    गुजरात चुनाव के परिणाम : भाजपा 50, कांग्रेस 15 सीटों पर आगे

    Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा को 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है। आप तीन सीटों पर आगे है।

    08:15 AM, 08 Dec 2022

    सूरत में गुजरात चुनाव  के लिए मतगणना शुरू

    Gujrat Vidhan Sabha Chunav 2022 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सूरत की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना दो केंद्रों पर हो रही है। मतदान 1 और 5 दिसंबर को हुआ था।

    सूरत में गुजरात चुनाव  के लिए मतगणना शुरू

    08:15 AM, 08 Dec 2022

    Surat में Gujarat Chunav के लिए मतगणना शुरू

    Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सूरत की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना दो केंद्रों पर हो रही है। मतदान 1 और 5 दिसंबर को हुआ था।

    08:07 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Chunav Ke Parinam: माकपा के बाद सात विधानसभा चुनाव वाली पहली पार्टी बन सकती है भाजपा

    Gujarat Chunav Ka Parinam, Gujarat Ka Chunav: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में भाजपा को बढ़त बनाती दिख रही है। बता दें, भाजपा सात विधानसभा चुनाव जीतने वाली माकपा के बाद एकमात्र पार्टी बन जाएगी, अगर वह इस बार सत्ता में आएगी। माकपा 1977 से 2011 तक 34 साल तक बंगाल पर शासन किया था।

    08:02 AM, 08 Dec 2022

    गुजरात चुनाव के नतीजे LIVE: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझान में भाजपा दो सीटों पर आगे

    गुजरात विधानसभा 2022 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव के लिए वोट 1 और 5 दिसंबर को डाले गए थे।

    07:57 AM, 08 Dec 2022

    BJP Candidate Hardik Patel को Gujarat Chunav में Viramgam Seat से मिलेगी जीत

    Gujarat Assembly Election 2022 के रुझान कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। सभी की नजरें Viramgam constituency पर टिकी हुई हैं। यहां से कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले हार्दिक पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।

    07:51 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result 2022 की काउंटिंग कुछ ही देर में

    Gujarat Election Result 2022 के लिए मतगणना कुछ ही देर में शुरू होने जा रही है। सभी की नजरें वीरमगाम,  अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधीनगर दक्षिण, जामनगर उत्तर, मोडासा, बायड, प्रांतिज, दहगाम जैसी बड़ी सीटों पर टिकी हुई हैं।

    07:48 AM, 08 Dec 2022

    Haridk Patel vs LakhaBhai Bharwad: हार्दिक पटेल बोले- Guajrat Chunav 2022 में बनेगी BJP की सरकार

    गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आज कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे। इस बीच वीरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी तो उन्होंने कहा कि135-145 सीटें। हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं। क्या आपको कोई शक है?

    07:43 AM, 08 Dec 2022

    Hardik Patel ने कहा- काम के आधार पर बन रही सरकार

    Hardik Patel News: Viramgam Constituency से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा है कि गुजरात में काम के आधार पर सरकार बन रही है। पिछले 20 वर्षों में यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी। वे कमल दबाते हैं क्योंकि बीजेपी के तहत उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसने सुशासन किया और इस भरोसे को मजबूत किया है।

    07:38 AM, 08 Dec 2022

    क्या होगा Ghatlodia seat से Gujarat Election Result 2022 में Bhupendra Patel का भविष्य

    गुजरात विधानसभा चुनवा के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनका सामने कांग्रेस की अमीबेन याज्ञिक से है।

    07:25 AM, 08 Dec 2022

    367 स्थलों पर होगी Gujarat Chunav की मतगणना

    गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीट के लिए 182 मतगणना निरीक्षक एवं 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। गुरुवार को सुबह 8:00 बजे पोस्टल बैलट की गणना शुरू होगी।

    07:12 AM, 08 Dec 2022

    पौने दो लाख मतदाताओं ने Gujarat Election 2022 में नहीं डाले वोट

    गुजरात विधानसभा चुनाव में करीब पौने दो करोड़ मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। इनमें 84 लाख पुरुष और 91 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरु होगी। आयोग की ओर से मतगणना के लिए 182 निरीक्षक नियुक्‍त किए गए हैं।

    06:59 AM, 08 Dec 2022

    गुजरात में फिर बन सकती है भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

    इंडिया टूडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के ओर से जारी एक्जिट पोल में गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया गया है। कहा गया है कि भाजपा को इस बार राज्य में 128 से 144 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

    Gujarat Election Exit Poll Result 2022: गुजरात में एक बार फिर बन सकती है भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

    06:54 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat में रिकार्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी भाजपा- सी आर पाटिल

    गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले जारी किए गए एक्जिट पोल के बाद गुजरात के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर पाटिल ने दावा किया कि भाजपा रिकार्ड सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

    06:47 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Election Result 2022: कांग्रेस को मिल सकती है निराशा

    गुजरात विधानसभा की 182 विधानसभा सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतदान एक और 5 दिसंबर को हुआ था। नतीजे आने से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है, जबकि भाजपा को निराशा मिल सकती है।

    06:46 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Election Result 2022: इस बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

    गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुका है। अब बारी नतीजों की है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इससे पहले, 5 दिसंबर को जारी एक्जिट पोल में इस बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

    06:35 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Election 2022: दूसरे चरण में 93 सीटों पर डाले गए वोट

    गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले गए। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ था। इस चरण में 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल,  8 मंत्री और 14 पूर्व मंत्रियों की किस्मत इस चरण में ईवीएम में कैद हो गई।

    06:28 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Election Result 2022: गुजरात में दो चरणों में हुए चुनाव

    गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में सम्पन्न हुआ। पहले चरण में एक दिसंबर, जबकि दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डाले गए। मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य में इस समय भाजपा की सरकार है और भूपेंद्रभाई पटेल मुख्यमंत्री हैं।

    06:18 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Election Result: आदिवासी बहुल जिलों में सर्वाधिक मतदान

    गुजरात विधानसभा चुनाव में आदिवासी बहुल जिलों में सर्वाधिक मतदान हुआ है। इनमें नर्मदा जिला में सर्वाधिक 78.42, जबकि तापी जिले में 77 प्रतिशत मतदान हुआ। नतीजे आज यानी 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

    06:16 AM, 08 Dec 2022

    Gujarat Election Results: पौने दो करोड़ मतदाताओं ने नहीं डाले वोट

    गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। करीब पौने दो करोड़ मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। इनमें 84 लाख पुरुष और 91 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।

    05:28 AM, 08 Dec 2022

    दो विशेष पर्यवेक्षक भी ग्राउंड पर होंगे तैनात

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि हरेक विधानसभा क्षेत्र यानी सीट के लिए एक-एक पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। गुजरात और हिमाचल, दोनों राज्यों में दो विशेष पर्यवेक्षक भी ग्राउंड पर तैनात होंगे, जिनके पास पल-पल की खबर होगी। इसके मद्देनजर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ईवीएम रखे जाने के स्ट्रॉन्ग रूम और उसके आसपास 500 मीटर के दायरे में चौबीसों घंटे पैनी निगरानी मतदान के समय से हो रही है।

    02:36 AM, 08 Dec 2022

    1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

    गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर समेत कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। गुजरात चुनाव में कुल 70 राजनीतिक दलों और 624 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है।

    01:46 AM, 08 Dec 2022

    इस त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला

     इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है।

    सत्तारूढ़ दल के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, ‘आप’ को दो से 13 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है।

    12:17 AM, 08 Dec 2022

    37 मतगणना केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वोटों की होगी गिनती शुरू

    गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है।

    11:40 PM, 08 Dec 2022

    गुरुवार सुबह 8 बजे से आने लगेंगे गुजरात के चुनावी नतीजे

     गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। गुरुवार सुबह 8 बजे से गुजरात के चुनावी नतीजे आने लगेंगे, आप https://www.worsonlinenews.com पर सबसे सटीक चुनावी नतीजे देख सकते हैं।

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad