• Breaking News

    एक बार फिर लौट आया मास्क पहनने का दिन ,बढ़ते कोरोना को लेकर जारी हुयी एडवाइजरी

    एक बार फिर लौट आया मास्क पहनने का दिन ,बढ़ते कोरोना को लेकर जारी हुयी एडवाइजरी


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / काजल कुमारी  

    नई दिल्ली : कोरोना वायरस को लेकर बढती आशंका के बीच एक बार फिर से मास्क की वापसी शुरू हो गई है . कर्नाटक में स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी किया है . इसमें मास्क लगाने को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया गया है .  राज्य सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए . कर्नाटक के अलावा महाराष्ट्र में भी माक्स की वापसी के आसार दिख रहे हैं . 

    यह भी पढ़े-



    मंदिर में दर्शन के दौरान मास्क लगाने के आदेश

    मुंबई के मुम्बा देवी मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से अपील की है . कि वे मंदिर में दर्शन के दौरान मास्क लगाने के आदेश का पालन करें कोविड  के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली एम्स ने भी एडवाइजरी जारी की है . इसमें कहा गया है . कि अब एम्स के स्टाफ को अस्पताल परिसर में कोविड नियमों का पालन करना होगा . अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक मास्क  पहनना अनिवार्य कर दिया गया है .  साथ ही 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक लगा दी गई है .


    टीके की एतिहतिक  खुराक ले

    राष्ट्रीय राजधानी के लोकनायक जयप्रकाश एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निर्देशक सुरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को लोगों से अपील की कोविड के  टीके की एतिहतिक  खुराक ले और आने वाले त्योहारी मौसम में सावधानी बरतें तथा मास्क पहने . अमेरिका, जापान ,कोरिया , ब्राजील और चीन में संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने के मद्देनजर केंद्र ने भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक परिपत्र भेजा है .जिसमें वायरस के नए स्वरूप को समझने के लिए हाल ही में संक्रमित पाए गए लोगों के नमूने के जीनोंम अनुक्रमण कराने को कहा गया है .


    भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने के बारे में जागरूक करें यूपी सीएम

    चीन में कोरोना की नई लहर को लेकर व्याप्त चिंता के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राज्य में भीड़भाड़ वाले जगहों पर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने और संक्रमण के हर मामले की जीनोम अनुक्रमण कराने के निर्देश दिए है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित उच्चस्तरीय टीम के साथ प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए आदित्यनाथ ने कहा कि चीन सहित दुनिया के कई देशों में पिछले 1 हफ्ते से कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हुई है . लेकिन उत्तर प्रदेश में हालात सामान्य हैं . पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है . फिर भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है .घबराने की नहीं बल्कि सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है .

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad