• Breaking News

    जहरीला हुआ यमुना का पानी, पानी साफ नहीं कर पा रहा जल बोर्ड, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत

    वी न्यूज  24


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  /  आरती गुप्ता


     नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण वजीराबाद व चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से रविवार की सुबह पुरानी दिल्ली, मध्य दल्ली, उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के इलाके में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।जल बोर्ड का कहना है कि दोनों जल शोधन संयंत्रों से क्षमता के अनुसार पानी आपूर्ति शुरू हो गई है। इसलिए पानी आपूर्ति सामान्य हो गई है।


    यह भी पढ़े- अम्बेडकर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।


    शोधन क्षमता से ज्यादा है अमोनिया की मात्रा

    हालांकि, वजीराबाद बैराज के पास यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा अब भी 0.80 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) है, जो संयंत्रों की शोधन क्षमता से ज्यादा है। जल बोर्ड के संयंत्र यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा 0.60 पीपीएम तक होने पर उसे शोधित करने में सक्षम है।


    अमोनिया की मात्रा अधिक होने के कारण जल बोर्ड अभी शोधन के लिए यमुना का पानी कम उठा रहा है। मूनक नहर का पानी वजीराबाद व चंद्रावल जल शोधन संयंत्र में ले जाकर दोनों संयंत्रों से क्षमता के अनुरूप पानी आपूर्ति शुरू की गई है।


    कई इलाकों में दो दिन पानी आपूर्ति रहेगी प्रभावित

    जल बोर्ड ने भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की साफ सफाई शुरू कर दी है। इस वजह से सोमवार और मंगलवार को दो दिन दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड का कहना है कि सोमवार को गिरी नगर, गोविंदपुरी, कालकाजी, पूर्वी अपार्टमेंट, नबी करीम, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, मोटर मार्केट, नई सड़क, चांदनी चौक, आनंद पर्वत, पंजाबी बस्ती बापू नगर, सराय बस्ती, नारायणा विहार, मयूर विहार फेज एक पाकेट पांच, सूरजमल विहार, विश्वास नगर, कस्तूरबा नगर, योजना विहार, श्रेष्ठ विहार, ज्वाला नगर, एलआइजी फ्लैट मयूर विहार फेज तीन, डीडीए फ्लैट एमआइजी झिलमिल, वसुंधरा एक्लेव सोसाइटी, दिलशाद गार्डन, विकासपुर के कुछ ब्लाकों सहित कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


    यह भी पढ़े-शांति पूर्ण तरीके से गुजर गया बिहार नगर निकाय चुनाव का पहला चरण, 21287 उम्मीदवार के भाग्य EVM में कैद

    इसके अलावा मंगलवार को युक्त इलाकों के अलावा चित्रा विहार, निर्माण विहार, चित्रा विहार, प्रीत विहार, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, पतपड़गंज, विनोद नगर, गाजीपुर गांव, तिलक नगर व बिंदापुर के आसपास के इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पेयजल किल्लत होने पर लोग जल बोर्ड के काल सेंटर के नंबर 1916 पर पानी के टैंकर के लिए काल कर सकते हैं।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad