• Breaking News

    ठंड अभी गई नहीं है, एक बार फिर उत्तर भारत के लोग शीतलहर के लिए रहे तैयार

    ठंड अभी गई नहीं है, एक बार फिर उत्तर भारत के लोग शीतलहर के लिए रहे तैयार

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  /  गौतम कुमार 


    नई दिल्ली:  उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी से भले ही लोगों को थोड़ी राहत मिल गई है, लेकिन ज्यादा दिनों तक यह राहत नहीं रहने वाली है. एक बार फिर लोग शीतलहर के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि आने वाले दिनों में खून जमाने वाली सर्दी (Cold Wave) पड़ेगी. आईएमडी के अनुसार, 15 जनवरी से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में शीतलहर (Weather Updates) चलने की संभावना जताई जा रही है. दिल्ली में 15 से 19 जनवरी तक तेज हवाएं चलेंगी और पारा नीचे गिरेगा.

    यह भी पढ़े-

    झारखण्ड में सरकारी स्कूलों की बदहाली , छात्रों का भविष्य अंधकार में ,शिक्षकों कर रहे है  मनमानी

    झारखण्ड में सरकारी स्कूलों की बदहाली , छात्रों का भविष्य अंधकार में ,शिक्षकों कर रहे है मनमानी


    पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंड कम (Cold Wave) है, लेकिन घना कोहरा छाया हुआ है. तेज हवाएं चलने से तापमान (Weather Updates) में बढ़ोतरी दर्ज किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    लालू प्रसाद फिर फंसे मुसीबत में ,जमीन के बदले नौकरी घोटाले में चलेगा मुकदमा गृहमंत्रालय ने दी मंजूरी


    आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से एक बार फिर मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का सितम बढ़ेगा. राजस्थान और कर्नाटक के कई हिस्सों में आज से लेकर 17 जनवरी तक शीतलहर (Cold Wave) चलेगी. साथ ही हिमाचल में 15 से 17 जनवरी तक, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 16 से 18 जनवरी तक एवं यूपी में 17 से 18 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा. इस दौरान एक बार फिर से तापमान में गिरावट आएगी. दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक घने काहरे (Weather Updates) की परत दिखाई देगी.  

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सामान खरीदने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर 10 लाख के जेवर लूटे


    न्यूनतम तापमान

    शिमला : 1.3 डिग्री सेल्सियस

    हिसार : 7.1 डिग्री सेल्सियस

    लुधियाना : 6.6 डिग्री सेल्सियस

    गंगटोक : 7.8 डिग्री सेल्सियस

    श्रीनगर शहर  : 1 डिग्री सेल्सियस

    सोलन : 4.5    डिग्री सेल्सियस 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad