• Breaking News

    Turkiye-Syria Earthquake :तुर्किये-सीरिया में एक बार फिर भूकंप के दो तेज झटके 3 की मौत, 213 लोग घायल


    Turkiye-Syria Earthquake :तुर्किये-सीरिया में एक बार फिर भूकंप के दो तेज झटके 3 की मौत, 213 लोग घायल


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  एजेंसी 

    अंकारा, रायटर तुर्किये-सीरिया में एक बार फिर भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप तुर्किये-सीरिया बोर्डर क्षेत्र से दो किमी (1.2 मील) की गहराई में आया है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने कहा कि सोमवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और 3 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि बीते 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप तबाही मचा दी थी, जिससे हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी।


    यह भी पढ़े-

    नेहरू युवा केंद्र,पटना द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    नेहरू युवा केंद्र,पटना द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


    3 की मौत, 213 लोग घायल, भूकंप के 32 आफ्टरशॉक्स

    6.4 की तीव्रता वाले भूकंप से तुर्किये और सीरिया दोनों देशों के उन सीमावर्ती इलाकों को नुकसान हुआ है जहां छह फरवरी को भी भूकंप ने तबाही मचाई थी। ताजा झटकों से पिछले भूकंप से जर्जर हुईं कई इमारतें ढह गईं। इससे राहत कार्य में बाधा आई ही है, साथ ही 3 लोगों की मौत और 213 लोग घायल हो गए हैं। भूकंपों के बाद अब तक 32 आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    उत्तर प्रदेश में भीषण सडक हादसा ,दूल्हा, पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत



    कई इमारतों को नुकसान, मिस्र और लेबनान में भी झटके

    तुर्किये की आपदा एजेंसी के अनुसार दक्षिणी हटे प्रांत के समंदाग में 5.8 तीव्रता तो अंताक्य में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया है। बीते दिनों आए जोरदार भूकंप के चलते लोग अभी भी दहशत में हैं। आज 6.4 के भूकंप के आने के तुरंत बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए और चारों ओर अफरा तफरी का माहौल हो गया। रायटर्स के मुताबिक तुर्किये के अंताक्य शहर में इसका केंद्र रहा और इससे कई इमारतों को नुकसान की खबर है। रॉयटर्स के अनुसार भूकंप मिस्र और लेबनान में भी महसूस किया गया।



    6 फरवरी को भी आया था भीषण भूकंप, हजारों की मौत

    तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को भी भूकंप आया था, इस भूकंप ने दोनों देशों में भीषण तबाही मचाई थी। भूकंप से अब तक कुल 45000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। भूकंप की तीव्रता 7.8 होने के चलते हजारों इमारतें धराशाई हो गई और लाखों लोग उसमें फंस गए थे। बचाव अभियान तेजी से चलाने के बावजूद बड़े स्तर पर लोगों ने अपनी जान गंवाई। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad