• Breaking News

    पीएम मोदी के गांधी परिवार का बड़ा हमला, अगर नेहरू महान थे तो गांधी परिवार ने अपना सरनेम नेहरु क्यों नहीं रखा ?

    पीएम मोदी के गांधी परिवार का बड़ा हमला, अगर नेहरू महान थे तो गांधी परिवार ने अपना सरनेम नेहरु क्यों नहीं रखा ?


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / काजल कुमारी 

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के अभिभाषण पर जवाब दिया. पीएम मोदी का भाषण शुरू होने से पहले ही विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करने लगे. हंगामे के बीच प्रधानमंत्री ने भाषण जारी रखा. पीएम ने इस दौरान गांधी परिवार पर नेहरू सरनेम को लेकर तंज भी कसे. पीएम ने कहा, 'किसी कार्यक्रम में अगर नेहरूजी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ, तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते थे. लहू गर्म हो जाता था.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुझे ये समझ नहीं आता कि अगर नेहरू महान थे, तो उनके परिवार का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखा ? क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने में. इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको और आपके परिवार को मंजूर नहीं है. और आप हमारा हिसाब मांगते हो.

     यह भी पढ़े-

    बिहार में महागठबंधन सरकार में जातिगत और साम्प्रदायिक संघर्ष की घटनाएं बढ़ीं

    बिहार में महागठबंधन सरकार में जातिगत और साम्प्रदायिक संघर्ष की घटनाएं बढ़ीं


    राज्यसभा में जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया, विपक्षी सदस्य सदन के केंद्र में पहुंचे और जोर-शोर से नारेबाजी करने लगे. हालांकि, इस नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच भी पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखा. उन्होंने कहा- 'देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है. अरे नारे बोलने के लिए भी उनको लोग बदलने पड़ रहे हैं. अकेले घंटेभर से बोल रहा हूं रुका नहीं. उनके अंदर हौसला नहीं है, वो बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं.'

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Indian Railway: अब भारतीय रेल में सफ़र होगा सुहाना रेलवे ने दी ये सुविधा



    राज्यों को भी अनुशासित होना होगा

    पीएम मोदी ने कहा- 'देश की आर्थिक सेहत के लिए राज्यों को भी अनुशासित होना होगा. तभी राज्य भी विकास की यात्रा का लाभ ले सकेंगे. जिनकी दो वक्त की रोटी का सपना था, उस पर आपने ध्यान नहीं दिया. सामाजिक न्याय आपने नहीं देखा, हमने देखा. अवसरों को उपलब्ध कराने के लिए हमने कदम उठाए. आजाद भारत के सपने पूरे करने के लिए हम संकल्प बद्ध होकर चले.'


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Turkey Syria Earthquake :भारतीय वायुसेना की 45 सदस्यीय मेडिकल टीम का एक विमान तुर्की-सीरिया के लिए रवाना

    देश किसी परिवार की जागीर नहीं

    पीएम ने आगे कहा, 'कुछ लोगों को समझना होगा कि सदियों पुराना देश आम आदमी के पसीने, पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का देश है. किसी परिवार की जागीर नहीं है. हमने खेल रत्न ध्यानचंद के नाम पर कर दिया. अंडमान के द्वीपों का नाम सुभाष चंद्र बोस, परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर कर दिया. हिमालय की चोटी एवरेस्ट कर दी गई. हमने द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम कर दिया.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad