• Breaking News

    Earthquake In Turkey: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत ,2818 इमारतें जमींदोज

    तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत ,2818 इमारतें जमींदोज


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी 

    नई दिल्ली:  तुर्किए के साथ सीरिया में 12 घंटे के अंदर भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया. भारतीय समय के अनुसार, शाम लगभग चार बजे दूसरा बार धरती  डोलने लगी. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 थी. इस भूकंप का  केंद्र एल्बिस्तान था. तुर्किए और सीरिया में अब तक 1600 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.  गौरतलब है कि तुर्किए और सीरिया में सोमवार को सुबह के समय 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया. यहां पर अब तक 1300 लोगों की मौत होने के साथ 5,380 लोग घायल हो गए. भूकंप में 2818 इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं. मलबे से अब तक 2470 लोगों को निकाला जा चुका है.


    यह भी पढ़े-

    गरीबरथ में सेवा के नाम पर यात्रियों को मिल रहे बदबूदार व फटे कंबल, चूहे व कॉकरोच का आतंक, गंदी बोगी

    गरीबरथ में सेवा के नाम पर यात्रियों को मिल रहे बदबूदार व फटे कंबल, चूहे व कॉकरोच का आतंक, गंदी बोगी


    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी भी हजारों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. इस दौरान बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने भूंकप से संबंधित आपात बैठक ली है. इस दौरान भूकंप पीड़ितों को हरसंभव मदद का ऐलान किया गया है.

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया बताया गया कि आपदाओं से कैसे बचा जाए


    तुर्किए में सोमवार को भूकंप के तेज झटकों ने कई गगनचुंबी इमारतों को जमींदोज कर दिया. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है. इसमें देखा जा सकता है कि इस तरह से इमारतें मिनटों में जमींदोज हो गईं. भूकंप के तेज झटकों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि तुर्की के 10 प्रांतों में 2800 से अधिक इमारतें ढह गईं. सुबह आए भूकंप की तीव्रता 7.8 थी. अभी तक तुर्किए राष्ट्रपति ने भूकंप से मरने वालों की संख्या 912 बताई है. हालांकी मरने वालों का आंकड़ा अधिक हो सकता है. 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।


    सीरिया में भी भूकंप का असर दिखाई दिया. यहां के कई शहरों में तीव्र भूकंप झटके महसूस हुए. सोशल मीडिया पर कई वीडियो में देखा जा सकता है कि कई इमारतें भूकंप के झटकों को सह न सकीं. लोग जान बचाकर भाग रहे हैं. प्रशासन प्रभावित जगहों पर मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad