• Breaking News

    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में निधन


    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में निधन


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी 

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (सेवानिवृत्त) का लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। पाकिस्तान मीडिया जियो न्यूज ने उनके निधन की जानकरी दी है।


    यह भी पढ़े-

    Atrmanirbhar Bharat: एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री भारत बन कर तैयार ,PM करेंगे उद्घाटन

    Atrmanirbhar Bharat: एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री भारत बन कर तैयार ,PM करेंगे उद्घाटन



    79 साल की उम्र में हुआ निधन

    पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से उनके निधन की जानकारी दी है। पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में 79 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Chinese Balloon : समुद्र क्षेत्र के ऊपर मंडरा रहे चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया



    दिल्ली में पैदा हुए थे परवेज मुशर्रफ

    पूर्व सैन्य शासक का दुबई के एक अमेरिकी अस्पताल में बीमारी का इलाज चल रहा था। बता दें कि परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उन्हें 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था। परवेज मुशर्रफ को 1998 में जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार संभाला था।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    विश्व कैंसर दिवस पर सवेरा कैंसर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन


    पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे मुशर्रफ

    1999 में सफल सैन्य तख्तापलट के बाद परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 1998 से 2001 तक पाकिस्तान की स्टाफ कमेटी (CJCSC) के 10वें अध्यक्ष और 1998 से 2007 तक 7वें शीर्ष जनरल के रूप में कार्य किया था।


    पिछले आठ सालों से दुबई में रह रहे थे मुशर्रफ

    रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बीमारी की शिकायत के कारण उन्हें कुछ हफ्ते के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परवेज मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे थे और पिछले आठ साल से यूएई में इलाज करा रहे थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इससे पहले मुशर्रफ ने बाकी का जीवन पाकिस्तान में बिताने की इच्छा व्यक्त की थी। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad