• Breaking News

    भारत को दहलाने के फ़िराक में था सरफराज मेमन पाकिस्तान और हांगकांग से लिया ट्रेनिंग

    भारत को  दहलाने के फ़िराक में था सरफराज मेमन पाकिस्तान और हांगकांग से लिया ट्रेनिंग


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / राज्य ब्यूरो 

    भोपाल,  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की गुप्त रिपोर्ट के आधार पर रविवार रात को सरफराज मेमन  को हिरासत में ले लिया गया । वह इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह चीन, पाकिस्तान और हांगकांग से ट्रेनिंग लेकर आया है और भारत में बड़े हमले की फिराक में है। उससे अब मुंबई आतंकवाद विरोधी दस्ता पूछताछ करेगा।


    NIA ने मुंबई पुलिस को किया अलर्ट

    इससे पहले, NIA ने मुंबई पुलिस को ई-मेल भेजकर मेमन को लेकर सतर्क रहने को कहा था। एजेंसी ने उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट भी भेजा था। एजेंसी ने यह भी कहा कि मेमन भारत के लिए खतरनाक है।



    मेमन के माता-पिता हिरासत में

    मुंबई एटीएस ने इंदौर के इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा को बताया कि सरफराज मेमन चंदन नगर के ग्रीन पार्क कालोनी के फातमा अपार्टमेंट में रहता है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद देर रात वह खुद थाने पहुंच गया।


    बिहटा में शिक्षकों द्वारा TLM का मेला का आयोजन किया गया।

    बिहटा में शिक्षकों द्वारा TLM का मेला का आयोजन किया गया।



    कई राज्यों में ठिकाने

    बताया जाता है कि मेमन अक्सर अलग-अलग देशों में जाया करता है। उसके कई राज्यों में ठिकाने होने की भी सूचना है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बहन की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी, जिसकी वजह से वह परेशान रहता था। व्यवसाय के सिलसिले में वह हांगकांग चला गया, जहां वह 12 साल तक रहा।



    अब मुंबई एटीएस करेगी पूछताछ

    बताया जाता है कि मेमन 2007 के आसपास इंदौर के खजराना में भी रहा। यहां मकान बेचने के बाद वह चंदन नगर आ गया। उसकी कुछ बातों पर संदेहक जिस वजह से मुंबई एटीएस को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


    अमित शाह के ट्विटर अकाउंट को किया था हैक

    पूछताछ में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक, वह 2020 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट को हैक करने में भी शामिल रहा, जिस पर उसके खिलाफ गुजरात में मामला दर्ज किया गया था।

    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    सिमडेगा तामड़ा नवनिर्मित शिव मंदिर ग्रामीणों को समर्पित, तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न


    15 बार गया चीन और हांगकांग

    डीसीपी जोन-4 आरके सिंह और एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनव विश्वकर्मा ने सरफराज से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह 15 बार चीन और हांगकांग गया है। उसके पासपोर्ट में भी इसका जिक्र है। वहीं, एनआइए की सूचना के बाद सरफराज को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं।


    सरफराज के पिता ने की दूसरी शादी

    यह भी जानकारी सामने आई है कि मां के निधन के बाद सरफराज के पिता ने दूसरी शादी कर ली,  जिसकी वजह से वह और उसके दो भाई नाराज हैं। सभी अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। बताया जाता कि सरफराज की मोबाइल की दुकान है। वह विदेश से सस्ते दामों में मोबाइल खरीदकर यहां महंगे दामों पर बेचता है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad