• Breaking News

    अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर एच-60 ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में दो टेनेसी नेशनल गार्ड्स की मौत

    अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर एच-60 ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में दो टेनेसी नेशनल गार्ड्स की मौत




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी


    अलबामा, एजेंसी। अमेरिकी राज्य अलबामा के हंट्सविले के नैशनल हाइवे 53 के पास एक सैन्य हेलीकॉप्टर  दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुए इस हादसे में दो टेनेसी नेशनल गार्ड्स भी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार एच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अलबामा के हंट्सविले में हाईवे 53 और बुरवेल रोड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


    यह भी पढ़े-

    पलामू में अभी भी माहौल तनावपूर्ण, 100 नामजद 1000 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा रहेगी बाधित

    पलामू में अभी भी माहौल तनावपूर्ण, 100 नामजद 1000 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा रहेगी बाधित


    आग की लपटों में घिरा हेलीकॉप्टर, दो लोगों के अवशेष मिले 

    दमकलकर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने पर हेलीकॉप्टर पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया था और उन्हें अंदर दो लोगों के अवशेष मिले। हंट्सविले इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ने इसकी जानकारी दी। वहीं, सहायक जनरल ब्रिगेडियर जनरल वार्नर रॉस ने एक बयान में कहा कि टेनेसी नेशनल गार्ड्स के दो जवानों की मौत से हम बहुत दुखी हैं और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी के दौरान हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।


    यह भी पढ़े-


    हेलीकॉप्टर के बारे में पता लगाने में आई दिक्कत

    हंट्सविले इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज के अधिकारी ने बताया कि कई एजेंसियों के पास क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हैं, इसलिए अधिकारियों को यह निर्धारित करने में कुछ समय लगा कि हेलीकॉप्टर का मालिक कौन है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर पर कोई निशान नहीं था क्योंकि वह पूरी तरह से जल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था।


    अलबामा कानून प्रवर्तन एजेंसी ने की पुष्टी

    इस बीच, अलबामा कानून प्रवर्तन एजेंसी ने कहा कि उसके हाईवे पेट्रोल डिवीजन के सैनिकों और मैडिसन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारी ने दुर्घटना की पुष्टी की है। मैडिसन काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ब्रेंट पैटरसन ने बुधवार को सीएनएन को दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि कोई जीवित नहीं बचा है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad