• Breaking News

    झारखंड के मनोज ने मशहूर होने के लिए तमिलनाडु हिंसा का फर्जी वीडियो बनाया


    झारखंड के मनोज ने मशहूर होने के लिए तमिलनाडु हिंसा का फर्जी वीडियो बनाया


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी 

    रांची, एएनआइ। तमिलनाडु में हिंदी भाषी प्रवासी मजदूरों पर हमले की वायरल फर्जी वीडियो मामले में चेन्नई पुलिस ने झारखंड के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसने मशहूर होने के लिए तमिलनाडु में प्रवासी कामगारों पर हमले की झूठी वीडियो बनाई थी, जिसमें दावा किया गया था कि स्थानीय लोगों ने दूसरे राज्यों के श्रमिकों के साथ मारपीट की थी।



    गिरफ्तार शख्स की पहचान झारखंड के मनोज यादव के तौर पर हुई है। वह तमिलनाडु के मराईमलाई नगर इलाके में रह रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि मनोज यादव ने लोकप्रियता हासिल करने और प्रवासी श्रमिकों के बीच अशांति पैदा करने के लिए वीडियो बनाया था। पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 




    तमिलनाडु पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि झारखंड का मनोज यादव और उनके मित्र तमिलनाडु के मराईमलाई नगर क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी श्रमिक हैं। इन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमें बताया कि तमिलनाडु के लोगों द्वारा उन्हें पीटा जाता है और कार्यस्थल पर भी उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोपितों ने तमिलनाडु सरकार और झारखंड सरकार से वीडियो के माध्यम से अपील की थी कि उन्हें अपने घर वापस लौटने में मदद की जाए।


    होली के पर्व पर गृह राज्य लौटे मजदूर- डीजीपी

    तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) सी सिलेंद्र बाबू ने कहा कि राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है और डरे-सहमे प्रवासियों फिर से काम पर लौट गए हैं। समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने मीडिया से जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसे किसी भी संदेश को नहीं फैलाने की अपील की।


    तमिलनाडु में नहीं हुई श्रमिकों से हिंसा

    डीजीपी ने कहा कि कुछ श्रमिक होली के पर्व पर अपने-अपने गृह राज्य निकल गए हैं। उन्होंने पहले ही अपने टिकट बुक कर लिए थे, इसलिए वे चले गए। उन्होंने आश्वस्त भी किया है कि तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों या किसी अन्य राज्य के श्रमिकों पर हमले की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad