• Breaking News

    Baramulla Encounter : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकियों को घेरा गया, राजौरी में पांच जवान शहीद

     

    Baramulla Encounter : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकियों को घेरा गया, राजौरी में पांच जवान शहीद


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी रिपोर्ट 

    जम्मू,।  जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले के बाद सेना ने घेराबंदी तेज कर दी है। अब बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, सेना ने राजौरी में भी आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है।



    मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

    पुलिस के अनुसार जम्मू और कश्मीर के  राजौरी और बारामूला में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ चल रही हैं। पीआरओ डिफेंस जम्मू ने शनिवार को कहा कि राजौरी के कंडी जंगल में मुठभेड़ चल रही है और एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा बल हेलीकॉप्टर से भी निगरानी कर रहे हैं।


    यह भी पढ़े-

    Sitamarhi News : 365 दिनों लोगों की सेवा कर रहा रोटी बैंक, रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों में बांटी खीर, पूड़ी व फल

    Sitamarhi News : 365 दिनों लोगों की सेवा कर रहा रोटी बैंक, रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों में बांटी खीर, पूड़ी व फल



    राजौरी में पांच सैनिक हुए थे बलिदान

    अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कंडी इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में कुल पांच सैनिकों की जान चली गई। अधिकारियों ने कहा कि तीन और सैनिक जो पहले घायल हुए थे, दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन अब भी जारी है.


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Simdega News:भाजपा बांसजोर मंडल की बैठक में संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा



    आतंकियों का सफाया करने में जुटी सेना

    आधिकारिक सूचना के अनुसार भारतीय सेना जम्मू क्षेत्र के भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकवादियों के एक समूह का सफाया करने के लिए लगातार खुफिया-आधारित अभियान चला रही है। राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर 3 मई को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। 5 मई को लगभग 7:30 बजे, एक खोज दल ने एक समूह के साथ संपर्क स्थापित किया। आतंकवादी एक गुफा में अच्छी तरह से घुसे हुए हैं। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad