• Breaking News

    Sasaram News: सासाराम के नहर में बह कर आये नोट के बण्डल , नोटों के बंडल समेटने नहर में उतर लोग।

    Sasaram News: सासाराम के नहर में बह कर आये नोट के बण्डल , नोटों के बंडल समेटने नहर में उतर लोग।


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  अमरेन्द्र कुमार

    रोहतास: सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सोन उच्च स्तरीय नहर में मुरादाबाद पुल के पास शनिवार को मछली मार रहे कुछ लोगों को रुपयों के बंडल मिले। नहर में रुपयों से भरा बंडल देख लोगों की अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। देखते ही देखते ये बात जंगल में आग की तरह फैल गई जिसके बाद आसपास के लोग भी नहर में उतर नोटों की गड्डियां खोजने लगे।


    यह भी पढ़े-

    IPL 2023 RCB   vs DC Playing 11: इशांत करेंगे कमाल  या Faf Du Plessis के बल्ले में दिखेगा तूफान , जानें टीमों की प्लेइंग-11

    IPL 2023 RCB vs DC Playing 11: इशांत करेंगे कमाल या Faf Du Plessis के बल्ले में दिखेगा तूफान , जानें टीमों की प्लेइंग-11


    शर्ट और बनियान को बनाया झोला

    मिट्टी-पानी में सनी रुपयों की गड्डियों को बटोरने को लोग इतने बेकरार थे कि उन्होंने अपनी शर्ट और बनियान तक को झोला बना डाला। नहर से रुपए के बंडल मिलने की खबर दूर-दूर तक फैल गई और लोग नहर में कूद नोटों की गड्डियां बटोरने लगे।



    नोटों के बंडल समेटने नहर में उतर लोग।

    तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह लोग नोटों के बंडल को समेटने के लिए नहर में उतर गए हैं। जिसके हाथ जितने पैसे लग रहे हैं वो उन्हें समेटने में लगा है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    शरद पवार ने बढ़ाई अजित पवार की टेंशन, एनसीपी अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ेंगे शरद पवार


    कहां से आए रुपये?

    नहर में असली नोट कहां से आए फिलहाल यह पहेली बनी हुई है। पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों से बात की। पुलिस फिलहाल कोई खास जानकारी देने से परहेज कर जांच की बात कह रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 10 से 50 रुपए के नोटों की कई गड्डियां मिली हैं, जिसे लोग लेकर चलते बने। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad