• Breaking News

    Sitamarhi News :पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के जेडआरयूसीसी सदस्य बने राजेश कुमार सुंदरका

     

    Sitamarhi News :पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के जेडआरयूसीसी सदस्य बने राजेश कुमार सुंदरका
    राजेश कुमार सुंदरका

    पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) एवं केन्द्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया है।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  दीपक कुमार 


    सीतामढ़ी : में रेल पर लगातार काम करने वाले सुन्दरका को पहली बार जेडआरयूसीसी सदस्य बनाकर पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन ने सम्मान दिया है। मालूम हो कि पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के अन्तर्गत पाँच रेल मण्डल दानापुर, धनबाद, पंo दीनदयाल उपाध्याय, समस्तीपुर, सोनपुर आते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद शर्राफ ने कहा कि राजेश कुमार सुन्दरका द्वारा सीतामढ़ी में रेल पर लगातार काम करने के कारण यह सम्मान प्राप्त हुआ हैं। कैट के सचिव आलोक कुमार ने कहा कि लगातार हो रहे प्रयास से आने वाले समय में सीतामढ़ी रेलवे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।


    यह भी पढ़े-

    Sitamarhi News :सीतामढ़ी शादी से वापस आ रहे टेम्पो में सवार सात लोगो की दर्दनाक मौत,ट्रक ने मारी टक्कर

    Sitamarhi News :सीतामढ़ी शादी से वापस आ रहे टेम्पो में सवार सात लोगो की दर्दनाक मौत,ट्रक ने मारी टक्कर


    जेडआरयूसीसी सदस्य बनाए जाने पर राजेश कुमार सुन्दरका ने पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक सहित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के लिए कुछ कर पाना जीवन की सार्थकता है और सीतामढ़ी में रेल के विकास के लिए पूर्व की तरह लगा रहूंगा।वहीं सुन्दरका के पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के जेडआरयूसीसी सदस्य बनने पर कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल व बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा, केन्द्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष निर्मल व्याहुत व सचिव रितेश सिकारिया उर्फ गणेश, जिला दवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पंo लालबाबू शर्मा, मदन प्रसाद, राधेश्याम मिश्रा, जनार्दन प्रसाद भरतिया, डॉ० संजय वर्मा, दीपक मस्करा, डॉ० वरुण कुमार, अशोक सोनी, रामबाबू जी, अभय प्रसाद, वैभव सुन्दरका, रामप्रवेश चौधरी, बैद्यनाथ प्रसाद, अरविन्द कुमार, राजीव कुमार गुड्डू, पंकज कुमार गोयनका, अशोक कुमार, डॉo चन्दन कुमार,  प्रकाश कुमार, सन्तोष कुमार, मनोज कुमार प्रसाद, सविता हिसारिया, माला भावसिंका, प्रमोद नील, अरुण राजगढ़िया बैरगनिया, सचिन कुमार, उमेश सिकारिया, राजेन्द्र कुमार धीर, कृष्णनंदन प्रसाद, सजन हिसारिया, कमलेश शर्राफ, अजय बागला समेत काफी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे के विकास के लिए सुन्दरका जी द्वारा किए जा रहे कार्यों से सीतामढ़ी में ढ़ेर सारी उपलब्धियाँ प्राप्त हुई है, अब भविष्य में और भी बल व गति मिलेगी।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad