• Breaking News

    Independence Day :- एनडीआरएफ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस : आपदा सेवा सदैव सर्वत्र के लिए प्रतिबद्ध


    एनडीआरएफ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस : आपदा सेवा सदैव सर्वत्र के लिए प्रतिबद्ध


    .com/img/a/




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दिनेश जयसवाल 

    वाराणसी:- राष्ट्र के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 एनडीआरएफ, वाराणसी स्थित वाहिनी मुख्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, गोरखपुर, लखनऊ, भोपाल एवं बाढ़ बचाव हेतु तैनात टीमों के द्वारा बहराइच, लखीमपुर खीरी एवं जबलपुर में तिरंगे को फहराते हुए राष्ट्रीय पावन पर्व को मनाया गया। इस अवसर पर श्री मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक, 11 एनडीआरएफ वाराणसी के द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आपदाओं में राहात बचाव कार्यों के दौरान उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजी डिस्क एवं कमेंडेशन रोल तथा पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

    एनडीआरएफ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस : आपदा सेवा सदैव सर्वत्र के लिए प्रतिबद्ध


    यह भी देखे-

    स्वतंत्रता दिवस 2023 पर लाल किले से प्रधानमंत्री का संबोधन

    स्वतंत्रता दिवस 2023 पर लाल किले से प्रधानमंत्री का संबोधन

     


    वर्तमान में उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए 11 एनडीआरएफ की टीमें विभिन्न बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं एवं बाढ़ आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्य करने के लिए बचाव उपकरणों के साथ पूर्ण रुप से तत्पर रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है।



    एनडीआरएफ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस : आपदा सेवा सदैव सर्वत्र के लिए प्रतिबद्ध

    यह भी पढ़े-


    इस अवसर पर श्री मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक ने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र में नागरिक होने के साथ-साथ एक आपदा सेवक होने का भी गौरव प्राप्त है। उन्होंने बल के सभी कार्मिकों को राष्ट्र एवं अपने बल के प्रति कर्तव्यों के महत्व को समझाया। एनडीआरएफ देश के विभिन्न भागों में विभिन्न प्रकार के आपदाओं में प्रभावित लोगों की सहायता व राहत बचाव का कार्य पूरी निष्ठा से कर रही है और अपने ध्येय वाक्य “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” को सार्थक कर रही है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad