• Breaking News

    Sitamarhi News :बीजेपी ने शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस मनाया

    Sitamarhi News :बीजेपी ने शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस मनाया


    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 


    सीतामढ़ी:- भारतीय जनता पार्टी सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अमर शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस समारोह बाजपट्टी उच्च विद्यालय प्रांगण में मनाया गया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी,राज्य सभा सांसद शंभू शरण पटेल,प्रदेश महामंत्री ललन मंडल,प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे,पूर्व मंत्री राम सूरत राय प्रदेश मंत्री रीता शर्मा,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शाही ने शहीद रामफल मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहादत दिवस समारोह का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष दिनकर पंडित ने किया।


    Recent


    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा आजादी की लड़ाई में हंसते हंसते फांसी पर झूलने वाले रामफल मंडल की शहादत को नमन किया।आजादी के दीवाने के नाम आंदोलन की आवश्यकता है।स्टेडियम मेडिकल कॉलेज,पार्क निर्माण के लिए सीतामढ़ी में आंदोलन की आवश्यकता है।पलटी मारी में माहिर नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा को ठगने का काम किया।शहीदों का अपमान करने का काम महागठबंधन ने किया।लव कुश समाज की ताकत से नीतीश कुमार सत्ता में आए।

    Recent


    पूरे बिहार में अमर शहीद को शहीद का दर्जा भाजपा सरकार करेगी।मेरा मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम भाजपा चला रही है।जिससे शहीद पार्क निर्माण दिल्ली मे किया जाएगा।जिसका नाम अमृत वाटिका रखा जाना है।नीतीश कुमार मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री है।बिहार में भाजपा सरकार बनेगी शहीद का सम्मान और शहीद स्थल का विकास होगा।सरकार बदलने के लिए बूथ मजबूत करना होगा।बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे और चुनाव जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी।नीतीश कुमार पलटीमार मुख्यमंत्री से बिहार में कोई समझौता नहीं करेगा।देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार को बिहार के लिए पैसा देते है।


    Recent

    पंचायत राज विभाग में ज्यादा पैसा भारत सरकार का लगता है।योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में जैसा विकास किए वैसा विकास बिहार में करेंगे।इसके लिए भाजपा सरकार बनाना जरूरी है।अमर शहीद रामफल मंडल की शहादत दिवस पर नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का शपथ लेते है।भाजपा की सरकार बनेगी तो रामजन्मभूमि की भांति सीता जन्मभूमि का विकास करेंगे।विश्व में सीता मैया की जन्मभूमि को लोग जानेंगे।बिहार के लोगो को नीतीश कुमार ग्यारह गुना शराबी बनाया।शराबबंदी बिहार में फेल हो गया है।होम डिलीवरी दे रहा है।बिहार को सुंदर भ्रष्टाचारमुक्त बनाना है।अपराधमुक्त बिहार बनाने का संकल्प लेते है।

    Recent


    राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा अमर शहीद रामफल मंडल को नमन करते हैं।उनके नाम पर सीतामढ़ी जिला में पार्क का निर्माण किया जाएगा और पूरे बिहार में शहादत की कहानी सुनाएंगे।विश्रामालय का निर्माण अपने कोटे से कराएंगे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को सम्मान देने का काम किया है ।मेरा देश मेरा माटी कार्यक्रम से दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। सभी प्रखंड से मिट्टी को दिल्ली लाया जा रहा है। शहीदों के सम्मान में सदैव से भाजपा ने संघर्ष किया है ।गरीबों को पक्का मकान बिजली शौचालय अंतोदय योजना का लाभ प्रधानमंत्री ने देने का काम किया है। इसलिए अति पिछड़ा गरीब दलित के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है उनको वोट देकर 2024 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनानी है। और बिहार में विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकना है। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों सदस्य ने भाजपा को मजबूत बनाने हुतु सदस्यता ग्रहण की।


    Recent


    कार्यक्रम में पूर्व सांसद सीताराम यादव,पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व विधायक गुड्डी चौधरी,पूर्व विधायक नगीना देवी,पूर्व विधान पार्षद वैद्यनाथ प्रसाद,निवर्तमान अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह,लोक सभा संयोजक प्रोफेसर उमेश चंद्र झा,कार्यक्रम प्रभारी नंदेश्वर यादव,राजेश चौधरी ,उपाध्यक्ष दिनकर पंडित,विशाल कुमार, दीप लाल बघेला,जिला महामंत्री संजीव चौधरी, अरुण गोप,राम आधार महतो,जिलामंत्री डॉक्टर देवेश कुमार, राहुल रणवीर आनंद,संदीप राय,अशोक चौधरी,सुभाष केसरी,आग्नेय कुमार,उमेश गिरी,भारती देवी,आशा चौधरी,प्रिंस तिवारी,श्याम नंदन प्रसाद,गौतम राम आजाद,सुनील मिश्रा,संजय गुप्ता,जिला परिषद प्रवीण कुमार,पंकज ठाकुर,रत्नेश्वर सिंह,गोपाल कुमार,नीरज कुमार,पुष्कर झा,शुभेंदु सौरभ सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी गांव गांव से बूथ के कार्यकर्ताओं ने आकर शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजलि दी। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad