• Breaking News

    Dehradun Chakrata Accident:-देहरादून से भीषण सड़क हादसा दुर्घटना में हिमाचल के तीन लोगों की मौत

       

    Dehradun Chakrata Accident:-देहरादून से भीषण सड़क हादसा दुर्घटना में हिमाचल के तीन लोगों की मौत






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / भगवती प्रसाद नौटियाल 

    देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से भीषण हादसे की सूचना है। गहरी खाई में वाहन के गिरने के कारण इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जीप में सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों के शवों को ही वाहन से बाहर निकाला। मरने वाले तीनों व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। दुर्घटना में मृतकों के शवों को बाहर निकालने में एसडीआरएफ के जवानों ने भी अहम भूमिका निभाई।




    देहरादून: जिले के चकराता क्षेत्र में एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया। उसमें सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मीनस के पास पाटण में हुई, जहां शिमला के टिकरी गांव से विकासनगर की ओर आ रही जीप अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंची।


    ये भी पढ़े - Delhi Crime News: दिल्ली के छतरपुर में अवैध केसिनो का पर्दाफाश, पासवर्ड से खुलता था गेट , लड़कियां परोसती थीं शराब


    पुलिस की टीम ने खाई में उतरकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान वाहन चालक राकेश कुमार (26), सुरजीत सिंह (35) और श्याम सिंह (48) के रूप में हुई है। उसने बताया कि हादसे के शिकार हुए तीनों लोग हिमाचल प्रदेश के शिमला के टिकरी गांव के रहने वाले थे। मृतकों के परिजनों को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

          

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad