• Breaking News

    उत्तराखंड में निकली सरकारी नौकरियां, राज्य के इस विभाग में होगी 5120 सहायकों की नियुक्ति

    उत्तराखंड में निकली सरकारी नौकरियां, राज्य के इस विभाग में होगी 5120 सहायकों की नियुक्ति







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र उर्विदत गैरोला 

    देहरादून:- महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने वाले आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले दिनों में पांच हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। राज्य में 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में उच्चीकृत होने पर प्रत्येक में एक-एक सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों का ब्योरा भी मांगा है। साथ ही इन पर नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।


    ये भी पढ़े- Earthquake in China:- चीन में भूकंप के झटके 111 लोग की मौत 200 से ज्यादा लोग घायल,राहत बचाव कार्य जारी


    केंद्र सरकार ने सहमति दी

    महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री आर्या के अनुसार राज्य में संचालित 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में उच्चीकृत करने की केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक केंद्र से स्वीकृति मिलने पर इन मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण शुरू हो जाएगा। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के साथ सहायिका की भी नियुक्ति होती है। इस प्रकार मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकृत होने पर वहां 5120 महिलाओं को सहायिका के रूप में रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।



    ये भी पढ़े-1993 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया, दाऊद कराची के अस्पताल में भर्ती

    उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद रिक्त चल रहे हैं। हाल में 167 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नत हुई हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ये पद रिक्त हुए हैं। कुछ पद पहले से खाली हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त चल रहे कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पदों का ब्योरा मांगा गया है। साथ ही इन पर नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मंशा स्पष्ट है कि किसी भी आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता व सहायिका का पद रिक्त न रहे। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad