• Breaking News

    राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2023 प्रदान करने को मंजूरी दी

     

    राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2023 प्रदान करने को मंजूरी दी






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / कविता चौधरी

    नई दिल्ली :-  राष्ट्रपति ने 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार- 2023 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है जिनमे 03 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 07 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 21 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं। तीन व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। 



    ये भी पढ़े-हिमाचल प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं दीं


    इनका ब्यौरा  इस प्रकार है :-

    सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

    मास्टर एंथोनी वानमाविया (मरणोपरांत), मिज़ोरम


    सुश्री मेलोडी लालरेमरूती (मरणोपरांत), मिज़ोरम


    श्री सूरज आर (मरणोपरांत), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल


     उत्तम जीवन रक्षा पदक


     श्री साहिल भीसु लाड, गोवा


    सुश्री काजल कुमारी, झारखण्ड


    श्री नवीन कुमार डी, तेलंगाना


    श्री विनोद कुमार, सीमा सड़क संगठन


    हवलदार शेरा राम, रक्षा मंत्रालय


    श्री मुकेश कुमार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल


    श्री नरेश कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण


    जीवन रक्षा पदक

    श्री एम एस अनिल कुमार, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह


    श्री जीतम परमेश्वर राव, आंध्र प्रदेश


    श्री समरजीत बसुमतारी, असम


    श्री सुदेश कुमार, चंडीगढ़


     श्री जस्टिन जोर्ज, केरल


    श्री विल्सन, केरल


    श्री पद्मा थिंलेस, लद्दाख


    श्री मोहम्मद अफजल, लद्दाख


    श्रीमती आदीका राजाराम पाटील, महाराष्ट्र


    श्रीमती प्रीयंका भारत काळे, महाराष्ट्र


    श्रीमती सोनाली  सुनील बालोडे, महाराष्ट्र


    श्री मारिया माइकल ए, तमिलनाडू


    श्री एस विजयकुमार, तमिलनाडू


    श्री नरेश जोशी, उत्तराखंड


    श्री अर्जुन मलिक, सीमा सड़क संगठन


    श्री अमित कुमार सिंह, सीमा सुरक्षा बल


    श्री शेर सिंह, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल


    श्री सोनू शर्मा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल


    श्री अबदुल हमीद, रक्षा मंत्रालय


    श्री सुनील कुमार मिश्रा, रक्षा मंत्रालय


    श्री शशिकांत कुमार, रेल मंत्रालय


     जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय  कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं  जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं।

    हिमाचल प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यत्व दिवस पर शुभकामनाएं दीं


    इस पुरस्कार के अलंकरण (मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मोद्रिक भत्ता) पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय / संगठन / राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता सम्बंधित है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad